होम / बिजनेस / Budget की इस एक घोषणा से खुश हो गए अनिल अग्रवाल, कह डाली ये बात

Budget की इस एक घोषणा से खुश हो गए अनिल अग्रवाल, कह डाली ये बात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की बात कही थी, जिससे अनिल अग्रवाल काफी खुश हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) की पहचान एक ऐसे कारोबारी के तौर पर होती है, जिन्हें सामाजिक मुद्दे काफी ज्यादा प्रभावित होते हैं. अग्रवाल सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और युवाओं को प्रेरित करने वाले अपने अनुभव साझा करते रहते हैं. अधिकांश उद्योगपतियों की तरह वेदांता के चेयरमैन ने भी निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट की तारीफ की है, लेकिन उन्हें बजट की एक बात सबसे ज्यादा पसंद आई है.  

कई तरह से मिलेगी मदद 
अनिल अग्रवाल को बजट में नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की घोषणा बेहद पसंद आई है और उनका मानना है कि इससे युवाओं को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा, 'जब मैंने बजट न्यूज में पढ़ा कि हम अपने बच्चों के लिए एक नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी बना रहे हैं, तो मुझे बहुत खुशी हुई. मैंने मन में सोचा कि कैसे इस कदम से भारतीय युवाओं को कई तरह से मदद मिलेगी'.

अब जमाना बदल गया है 
उन्होंने आगे कहा - आप सभी ने सुना होगा कि विदेशी छात्र कोडिंग सीखने के लिए भारतीय शिक्षकों के YouTube चैनल देखते हैं. अब सोचिए अगर भारतीय बच्चों को कम कीमत में अपना लैपटॉप और डिजिटल लाइब्रेरी मिल जाए तो उनके लिए आगे बढ़ने के कई रास्ते खुल जाएंगे. एक समय था जब युवाओं को पढ़ने और सीखने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था. अब जमाना बदल गया है, सब कुछ डिजिटल हो गया है. मैं पूरे विश्वास के साथ यह कह सकता हूं कि अगर प्रतिभा की बात आती है तो भारतीय छात्र पूरी दुनिया में सबसे आगे हैं. लेकिन अभी भी कई छात्र ऐसे हैं जिनके पास यह डिजिटल तकनीक नहीं है।

लैपटॉप की टिक-टिक का समय
वेदांता के चेयरमैन के चेयरमैन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मुझे मेरे एनालिस्ट ने बताया था कि कोविड के बाद लैपटॉप की बिक्री डेढ़ गुना बढ़ गई है और अब इसमें काफी इजाफा होने वाला है. कम कीमत में लैपटॉप मिलना आज के दौर में जरूरी हो गया है. अब हमें भारत की ही नहीं बल्कि आगे बढ़ने का सपना देख रहे भारत के हर बच्चे की जरूरत पूरी करनी है. अब समय आ गया है कि पेन की क्लिक-क्लिक से लैपटॉप की टिक-टिक पर जाया जाए'.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

55 minutes ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

1 hour ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

3 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

1 hour ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

55 minutes ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

3 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

4 hours ago