होम / बिजनेस / Angel One AMC ने लॉन्च किए दो सिल्वर फंड, ETF और ETF FOF में निवेश का मौका

Angel One AMC ने लॉन्च किए दो सिल्वर फंड, ETF और ETF FOF में निवेश का मौका

Angel One AMC का यह कदम इक्विटी, डेट और कमोडिटी ETF सेगमेंट में एंजेल वन की मौजूदगी को और सशक्त बनाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

एंजेल वन एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (Angel One AMC) ने निवेशकों के लिए सिल्वर आधारित दो नए फंड लॉन्च किए हैं. कंपनी ने एंजेल वन सिल्वर ETF और एंजेल वन सिल्वर ETF FOF की घोषणा की है. ये दोनों न्यू फंड ऑफर (NFO) 9 फरवरी 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं. एंजेल वन सिल्वर ETF का NFO 19 फरवरी 2026 तक खुला रहेगा, जबकि एंजेल वन सिल्वर ETF FOF में निवेश की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 तय की गई है.

सिल्वर में निवेश का पारदर्शी और आसान तरीका

कंपनी के अनुसार, दोनों स्कीम घरेलू सिल्वर कीमतों को ट्रैक करेंगी और निवेशकों को मूल्य पारदर्शिता के साथ आसान निवेश का अवसर देंगी. सिल्वर ETF में निवेशक एनएसई पर लिस्टिंग के बाद लगातार ट्रेडिंग कर सकेंगे, वहीं सिल्वर ETF FOF के जरिए बिना डीमैट अकाउंट के भी सिल्वर में निवेश संभव होगा.

सोलर, ईवी और डेटा सेंटर से बढ़ी सिल्वर की मांग

सिल्वर को लेकर निवेशकों की रुचि लगातार बढ़ रही है. इसका कारण इसका दोहरा स्वरूप है, एक कीमती धातु और एक औद्योगिक कमोडिटी. सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल और डेटा सेंटर्स जैसे सेक्टर्स में बढ़ती मांग और सीमित सप्लाई ने सिल्वर को आकर्षक निवेश विकल्प बनाया है.

AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2025 तक भारत में सिल्वर ETF का एसेट अंडर मैनेजमेंट ₹72,000 करोड़ के पार पहुंच चुका है. पिछले 10 वर्षों में 31 जनवरी 2026 तक सिल्वर (INR) ने 25.8 प्रतिशत का CAGR दिया है, जो इसे पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन और महंगाई से बचाव के लिए अहम बनाता है.

सिल्वर बन रहा है रणनीतिक निवेश

एंजेल वन एएमसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ हेमेन भाटिया ने कहा कि सिल्वर अब सिर्फ एक कीमती धातु नहीं रह गया है, बल्कि आधुनिक वैश्विक अर्थव्यवस्था में यह एक रणनीतिक एसेट के रूप में उभर रहा है. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी की इंडस्ट्री और अहम तकनीकों में इसकी भूमिका स्थायी मांग पैदा कर रही है.

उनके मुताबिक, सिल्वर ETF और सिल्वर FOF के जरिए कंपनी निवेशकों को इस एसेट क्लास की दीर्घकालिक संभावनाओं में भागीदारी का सरल, पारदर्शी और किफायती माध्यम देना चाहती है.

एंजेल वन सिल्वर ETF की प्रमुख विशेषताएं

NFO के दौरान एंजेल वन सिल्वर ETF में न्यूनतम निवेश ₹1,000 से किया जा सकता है और इसके बाद ₹1 के गुणक में निवेश संभव है. एनएसई पर लिस्टिंग के बाद इसकी यूनिट्स का ट्रेडिंग होगा, जिससे लिक्विडिटी और रियल-टाइम प्राइस डिस्कवरी मिलेगी.

यह स्कीम फिजिकल सिल्वर रखने से जुड़ी दिक्कतों जैसे स्टोरेज, शुद्धता की जांच और मेकिंग चार्ज से भी निवेशकों को राहत देती है.

बिना डीमैट सिल्वर निवेश का विकल्प

एंजेल वन सिल्वर ETF FOF एक फंड ऑफ फंड स्कीम है, जो एंजेल वन सिल्वर ETF में निवेश करेगी. इसमें निवेश के लिए डीमैट अकाउंट जरूरी नहीं होगा. न्यूनतम निवेश राशि ₹500 रखी गई है.

इसमें SIP की सुविधा भी उपलब्ध है. डेली SIP ₹250 से, जबकि वीकली, फोर्टनाइटली और मंथली SIP ₹500 से शुरू होंगी. क्वार्टरली SIP के लिए न्यूनतम राशि ₹1,500 तय की गई है.

पैसिव पोर्टफोलियो का विस्तार

कंपनी के मुताबिक, दोनों स्कीम्स बिना एग्जिट लोड के उपलब्ध होंगी और पोर्टफोलियो में विविधता चाहने वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त हैं. एंजेल वन एएमसी के लिए यह लॉन्च सिल्वर निवेश श्रेणी में प्रवेश को दर्शाता है. इसके साथ ही कंपनी का पैसिव प्रोडक्ट पोर्टफोलियो गोल्ड ETF और गोल्ड FOF के साथ और मजबूत हुआ है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

11 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

12 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

12 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

15 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

16 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

12 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

12 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

11 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

19 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

15 hours ago