✕

होम / बिजनेस / राज्य से केंद्र तक पावरफुल बने Naidu, अब बढ़ेगी आंध्र की इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री की रफ्तार!

राज्य से केंद्र तक पावरफुल बने Naidu, अब बढ़ेगी आंध्र की इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री की रफ्तार!

चंद्रबाबू नायडू केंद्र की मोदी सरकार के प्रमुख सहयोगी के रूप में सामने आए हैं. राज्य में भी उनकी सरकार बनने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आंध्र प्रदेश में तेलगु देशम पार्टी (TDP) की सरकार बनने जा रही है. पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे. नायडू केंद्र की मोदी सरकार में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. इसलिए माना जा रहा है कि राज्य के विकास से जुड़ी योजनाओं में आंध्र को केंद्र सरकार से पूरा सपोर्ट मिलेगा. चंद्रबाबू नायडू को राज्य में IT क्रांति का श्रेय दिया जाता है. ऐसे में नायडू की प्रदेश में वापसी से आंध्र की इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री की उम्मीद काफी बढ़ गई है. 

नायडू को नहीं होगी परेशानी
एक्सपर्ट्स का कहना है कि राज्य और केंद्र में यदि अलग-अलग पार्टी की सरकार हो, तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस परेशानी का सामना चंद्रबाबू नायडू को नहीं करना होगा. केंद्र की सरकार में वह मजबूत सहयोगी हैं. इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में आंध्र प्रदेश की इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ेगी. क्लियरेंस आदि के मोर्चे पर प्रक्रिया तेज होने से राज्य में देशी और विदेशी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों की दिलचस्पी बढ़ेगी.

IT इंडस्ट्री में था आगे
एक मीडिया रिपोर्ट में इंडियन सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के हवाले से बताया गया है कि मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंड्स्ट्री को नायडू से काफी उम्मीदें हैं. 2014-2018 के दौरान आंध्र प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री के मामले में काफी आगे था और अब फिर से उसके इस इंडस्ट्री के केंद्र के रूप में सामने आने की संभावना है. रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले कुछ सालों में आंध्र में इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री ने अच्छी रफ़्तार से विकास किया है. यह कई इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्टरिंग कलस्टर्स शुरू हुए हैं.

बिजनेस करना आसान
जानकारों का कहना है कि आंध्र में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री की ग्रोथ की काफी संभावनाएं हैं. राज्य का इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा है, यहां कुशल कार्यबल है और इसके साथ ही बिजनेस करना कुछ दूसरे राज्यों की तुलना में आसान है. बिजनेस करने की लागत भी यहां अपेक्षाकृत कम है. ऐसे में अब जब राज्य और केंद्र के बीच अच्छे तालमेल की राह बन गई है, तो इस इंडस्ट्री का विकास पहले से भी तेज रफ्तार से हो सकता है. लिहाजा, इसकी प्रबल संभावना है कि कई विदेशी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां भी आंध्र प्रदेश का रुख करें. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

2 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

2 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

3 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

13 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

3 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

2 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

2 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

13 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

18 hours ago