✕

होम / बिजनेस / अनंत अंबानी जामनगर से द्वारका तक कर रहे हैं 170 KM की पदयात्रा, जानें क्यों है खास?

अनंत अंबानी जामनगर से द्वारका तक कर रहे हैं 170 KM की पदयात्रा, जानें क्यों है खास?

29 साल के अनंत ने अपने पैतृक गृहनगर और कर्मभूमि, जामनगर से इस यात्रा को शुरू किया, हर रात वह लगभग सात घंटे पैदल चलते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी अपने पैतृक गृहनगर और कर्मभूमि जामनगर से भारत के सबसे पवित्र शहरों में से एक द्वारका तक 170 किलोमीटर की पदयात्रा पर हैं. अनंत की पदयात्रा 29 मार्च को शुरू हुई. वे प्रतिदिन 20 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं, अनंत रात को लगभग 7 घंटे पैदल चलते हैं. वे 8 अप्रैल को अपने 30वें जन्मदिन से एक दिन पहले द्वारका पहुंचेंगे.

29 मार्च को की थी पदयात्रा की शुरुआत

अनंत अंबानी ने बीते 29 मार्च को जामनगर से पदयात्रा की शुरुआत की. वह रोजाना पदयात्रा में प्रतिदिन लगभग 20 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं. वो हर रात लगभग सात घंटे पैदल चल रहे हैं. अपनी इस धार्मिक पदयात्रा में अनंत हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और देवी स्तोत्र का जाप करते हुए चल रहे हैं. अनंत अंबानी के साथ इस पदयात्रा में कई लोग चल रहे हैं. अनंत अंबानी की इस पदयात्रा में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने भी शामिल हुए और उन्होंने उन्हें एक धार्मिक तस्वीर भेंट की.

जन्मदिन पर करेंगे मंदिर में विशेष पूजा

अनंत अंबानी 8 अप्रैल को द्वारिका पहुंच सकते हैं. दरअसल, वो 10 अप्रैल को अपना 30वां जन्मदिन मनाएंगे. ऐसे में वो अपने 30वें जन्मदिन को विशेष और आध्यात्मिक तरह से मनाने वाले हैं. वो अपना जन्मदिन भगवान द्वारकाधीश के दर्शन के साथ मनाएंगे. बताया जाता है कि वो भगवान द्वारकाधीश में गहरी आस्था रखते हैं. वो अपने जन्मदिन के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा करेंगे.

अनंत अंबानी की पदयात्रा खास क्यों?

आपको बता दें, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी क्रोनिक अस्थमा की बीमारी से पीड़ित हैं. इस कारण उनको कई दवाइयां खानी पड़ती है, जिस वजह से उनका वजन भी काफी बढ़ गया है, लेकिन अनंत गंभीर बीमारी के कारण होने वाली दुर्बलता को पार करते हुए पदयात्रा कर रहे हैं. इसलिए अनंत अंबानी की ये पदयात्रा और भी खास मानी जा रही है.

द्वारकाधीश मंदिर

जिस मंदिर में अनंत अपने जन्मदिन पर पूजा करने वाले हैं वो भगवान द्वारकाधीश का मंदिर हिंदू धर्म के चार धामों में से एक माना गया है. ये मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित किया गया है. यह मंदिर धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है. यह मंदिर वैष्णव भक्तों के लिए एक विशेष तीर्थस्थल है. यहां हर साल जन्माष्टमी बहुत धूमधाम से मनाई जाती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

2 minutes ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

19 minutes ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

15 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

17 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

17 hours ago

बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

19 minutes ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

2 minutes ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

17 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

14 hours ago