✕

होम / बिजनेस / रिश्ते में तो हम तुम्हारे पार्टनर लगते हैं, नाम है अमिताभ बच्चन, बिग B ने जोड़ा नया रिश्ता

रिश्ते में तो हम तुम्हारे पार्टनर लगते हैं, नाम है अमिताभ बच्चन, बिग B ने जोड़ा नया रिश्ता

अमिताभ बच्चन कारोबारी दुनिया में भी कदम जमा रहे हैं. उन्होंने कई कंपनियों में निवेश किया हुआ है. इसमें अब एक फूड डिलीवरी कंपनी का नाम भी जुड़ गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड के महायानक अमिताभ बच्चन के इन्वेस्टमेंट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमिताभ बच्चन ने फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी में हिस्सेदारी खरीदी है. बिग बी के फैमिली ऑफिस ने Swiggy के कर्मचारियों और शुरुआती निवेशकों के शेयर खरीदकर स्विगी में यह हिस्सेदारी खरीदी है. हालांकि, अभी ये पता नहीं अमिताभ बच्चन ने कितनी हिस्सेदारी खरीदी है.

इन्होंने भी लगाया दांव
अमिताभ बच्चन के साथ-साथ मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल ने भी स्विगी में हिस्सेदारी हासिल की है. अग्रवाल ऑनलाइन फूड डिलीवरी और क्विक-कॉमर्स कंपनियों पर कुछ ज्यादा ही फिजा नजर आ रहे हैं. खबर यह भी है कि हाल ही में उन्होंने 665 मिलियन डॉलर के फंडिंग राउंड के जरिए क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म  Zepto में भी हिस्सेदारी खरीदी थी.  

आने वाला है आईपीओ
बेंगलुरु मुख्यालय वाली स्विगी देश के 500 से ज्‍यादा शहरों में सेवाएं देती है. फूड डिलीवरी और हाइपरलोकल मार्केटप्लेस सेगमेंट में इसकी टक्कर Zomato से है. कंपनी Zomato की तरह स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है. आईपीओ  के जरिए कंपनी की योजना 10,414 करोड़ रुपए जुटाने की है. कंपनी को इसी साल अप्रैल में आईपीओ के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिली थी. IPO में नए इक्विटी शेयर जारी कर 3,750 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे. इसके अलावा, 6,664 करोड़ रुपए का बिक्री पेशकश (OFS) के माध्यम से जुटाए जाएंगे. 

मुकाबले में पिछड़ रही
Swiggy का मुकाबला Zomato से है और इस जंग में वह थोड़ी पिछड़ती दिखाई दे रही है. दक्षिण भारत अब तक स्विगी के प्रभाव वाले क्षेत्रों में रहा है, लेकिन अब वहां जोमैटो के कारोबार में मजबूती आ रही है. Zomato ने दक्षिण भारत में पहले से ज्यादा मार्केट शेयर का दावा किया है. जोमैटो ने हाल ही में कहा था कि दक्षिणी शहरों में भी कंपनी अपने नेशनल एवरेज मार्केट शेयर के करीब है. एक अनुमान के मुताबिक, देश के फूड डिलीवरी सेक्टर में जोमैटो की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 55 फीसदी के आसपास पहुंच गई है, जबकि स्विगी की हिस्सेदारी में कमी आई है. वर्ष 2020 में स्विगी 52 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ इस सेक्टर की लीडिंग कंपनी थी, लेकिन इसके बाद से जोमैटो का दबदबा बढ़ता चला गया. 

कारगर रही है रणनीति
जानकारों का मानना है कि Zomato की रणनीति पिछले कुछ सालों काफी अच्छी रही है. उसने शुरुआत में नॉन-मेट्रो शहरों पर दांव लगाया, जिसे प्रॉफिटेबिलिटी के लिहाज से अच्छा नहीं माना जा रहा था. हालांकि, कंपनी ने इन शहरों में अच्छा बाजार सेटअप किया, इसके बाद उसने बड़े शहरों पर अपनी पकड़ मजबूत की. इस तरह, वह अधिकांश बाजार पर अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रही. जोमैटो ने  सप्लाई चेन, मार्केटिंग और रेस्टोरेंट चॉइस पर भी काफी ध्यान दिया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

9 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

9 hours ago