✕

होम / बिजनेस / IPO की खबरों के बीच सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज का आया रिजल्ट, मुनाफे में हुआ 57% इजाफा

IPO की खबरों के बीच सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज का आया रिजल्ट, मुनाफे में हुआ 57% इजाफा

NSE का नेट प्रॉफिट मार्जिन 62% रहा है. सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक, NSE कि कुल आय 25% बढ़कर 5,023 करोड़ रुपये हो गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

IPO लाने की तैयारी कर रही कंपनी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (NSE) ने FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने आज 4 नवंबर को बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 57 फीसदी बढ़ गया है. NSE ने इस अवधि में 3137 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है. स्टॉक एक्सचेंज ने कहा कि उसकी कंसोलिडेटेड टोटल इनकम 25 फीसदी बढ़कर 5023 करोड़ रुपये हो गई.

कैसे रहे NSE के तिमाही नतीजे?

NSE ने 4 नवंबर को एक बयान में कहा कि ट्रेडिंग रेवेन्यू के अलावा, ऑपरेशनल रेवेन्यू को अन्य रेवेन्यू लाइनों से भी मदद मिली, जिसमें मुख्य रूप से क्लियरिंग सर्विसेज, डेटा सेंटर और कनेक्टिविटी चार्ज, लिस्टिंग सर्विसेज, इंडेक्स सर्विसेज और डेटा सर्विसेज शामिल हैं. 

NSE ने कहा कि उसने वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में सरकारी खजाने में 30130 करोड़ रुपये का योगदान दिया. इसमें सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) और कमोडिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (CTT) में 24,755 करोड़ रुपये, स्टांप ड्यूटी में 2,099 करोड़ रुपये, सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) फीस में 1333 करोड़ रुपये, इनकम टैक्स में 1,119 करोड़ रुपये और गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) में 824 करोड़ रुपये शामिल हैं. एक्सचेंज ने कहा कि 24755 करोड़ रुपये के STT/CTT में से 64 फीसदी कैश मार्केट सेगमेंट से और 36 फीसदी इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट से है.

NSE के खर्च में 8% की गिरावट

NSE के कुल खर्च में 8 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 1,303 करोड़ रुपये रहा, जिसका मुख्य कारण सेबी को 670 करोड़ रुपये का सेटलमेंट फीस और 58 करोड़ रुपये का रेगुलेटरी फीस था, जिसकी आंशिक भरपाई कोर सेटलमेंट गारंटी फंड (SGF) में अतिरिक्त योगदान में कमी से हुई. कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA मार्जिन 74 फीसदी बढ़कर 3,344 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 64 फीसदी था.

कब आएगा NSE का IPO?

NSE के सीईओ आशीष कुमार चौहान ने हाल ही में बताया कि देश के सबसे बड़े एक्सचेंज को मार्केट रेगुलेटर सेबी से क्लियरिंग का इंतजार है. एक बार क्लियरिंग मिल जाए, तो आईपीओ का काम आगे बढ़ेगा. एनएसई के सीईओ का कहना है कि वर्ष 2016 से ही लिस्टिंग की तैयारी चल रही है लेकिन यह टलता ही जा रहा है. इसे फिर से अप्लाई करने के लिए सेबी की मंजूरी की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इसके कागजात तभी तैयार हो पाएंगे जब सेबी से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल जाएगा तो इसमें समय लगेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

22 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

1 day ago