✕

होम / बिजनेस / अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बीच, आज इन शेयरों में हैं मिल रहे तेजी के संकेत!

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बीच, आज इन शेयरों में हैं मिल रहे तेजी के संकेत!

जानकारों का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप की जीत से शेयर मार्केट को बूस्ट मिल सकता है, जबकि हैरिस की जीत पर स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार के लिए मंगलवार शुभ साबित हुआ. बाजार शुरुआती गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ बंद हुआ. दरअसल, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले अंतरराष्‍ट्रीय शेयर बाजारों में मजबूत रुख के मद्देनजर निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में जमकर खरीदी की, जिससे मार्केट को मजबूती मिली. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 694.39 अंक उछलकर 79,476.63 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 217.95 अंक चढ़कर 24,213.30 पर बंद हुआ. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं. फिलहाल डोनाल्ड ट्रंप कमला हैरिस पर बढ़त बनाए हुए हैं. यदि ये बढ़त कायम रहती है, तो बाजार में तेजी बनी रह सकती है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि हैरिस की जीत से बाजार की चाल प्रभावित हो सकती है.

इनमें तेजी की है संभावना
चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Zen Technologies, Neuland Laboratories, Shilchar Technologies, BASF India, Mankind Pharma और Bajaj Steel पर तेजी का रुख दर्शाया है. ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनमें गिरावट के संकेत 
MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. आज Wipro,  Coforge, Bombay Burmah और Amber Enterprises के शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधानी बरतें. हालांकि, विप्रो के शेयर कल बढ़त के साथ 544 रुपए पर बंद हुए थे. इसी तरह, Bombay Burmah Trading Corporation और Amber Enterprises के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली. जबकि Coforge के शेयरों में गिरावट देखने को मिली और यह 7,541.45 रुपए पर बंद हुआ.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में जानत हैं जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. इस लिस्ट में आज Gillette India, Rainbow ABSL AMC, Nalco, Suven Pharma और Deepak Fertilisers का नाम शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र रखें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

15 minutes ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

32 minutes ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

36 minutes ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

42 minutes ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

21 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

15 minutes ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

42 minutes ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

32 minutes ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

36 minutes ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

23 hours ago