✕

होम / बिजनेस / रुझानों से रूठा बाजार, Adani के शेयरों में हाहाकार...अब अल्लाह जाने क्या होगा आगे  

रुझानों से रूठा बाजार, Adani के शेयरों में हाहाकार...अब अल्लाह जाने क्या होगा आगे  

लोकसभा चुनाव बेहद दिलचस्प मोड पर पहुंच गया है. अब तक जो रुझान सामने आए हैं उनसे शेयर बाजार रूठ गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के नतीजे बेहद रोमांचक होते जा रहे हैं. शुरुआत में लग रहा था कि भाजपा के नेतृत्व वाला NDA 400 का आंकड़ा पार कर सकता है. लेकिन इंडिया गठबंधन ने शानदार वापसी की है. हालांकि, भाजपा को सरकार बनाने में कोई खास दिक्कत नहीं होनी चाहिए, क्योंकि रुझानों में उसने बहुत का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच, अडानी समूह के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. कल उड़ान भर रहे अडानी के अधिकांश शेयर आज जमीं पर आ गए हैं.     

शेयर बाजार भी हुआ जार-जार
एग्जिट पोल के इतर आ रहे नतीजों के चलते शेयर बाजार लाल रंग में रंगा हुआ है. BSE सेंसेक्स में सुबह 11.30 बजे तक 3,120.27 अंकों की गिरावट आ चुकी थी. इसी तरह NSE निफ्टी भी 1,098.00 अंक फिसलकर कारोबार कर रहा है. इससे पहले, सोमवार को बाजार रिकॉर्ड तेजी के साथ बंद हुआ था. कल जितनी तेजी देखने को मिली थी, उससे ज्यादा आज गिरावट आ गई है. हालांकि, चुनावी नतीजों के पूरी तरह स्पष्ट होने के बाद इस स्थिति में बदलाव आ सकता है. 

अडानी पोर्ट्स सबसे ज्यादा लुढ़का
अडानी समूह की कंपनियों में पैसा लगाने वालों को आज खून के आंसू रोना पड़ रहा है. समूह की लगभग सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयर धड़ाम हो चुके हैं. ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर खबर लिखे जाने तक करेब 16% की गिरावट के साथ 3,068.70 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं, Adani Power भी लगभग 16 प्रतिशत के नुकसान के साथ 740 रुपए के लेवल पर आ गया है. इसमें अब तक 134.50 रुपए की कमी आ चुकी है. अडानी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा करीब 17% लुढ़क चुके हैं. 267.35 रुपए के नुकसान के साथ यह 1,316.60 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं.      

इनमें भी आई है बड़ी गिरावट  
अडानी विल्मर के शेयर 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 342.10 रुपए, अडानी ग्रीन 13.29% के नुकसान के साथ 1,767.20, अडानी टोटल गैस 11% से ज्यादा की गिरावट के साथ 994.90, अंबुजा सीमेंट 15 प्रतिशत लुढ़ककर 569.70, ACC करीब 12% फिसलकर 2,367.10 और NDTV लगभग 15% गिरकर 225.45 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं. यह आंकड़े दोपहर साढ़े 11 बजे के आसपास के हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

56 minutes ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

1 hour ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

3 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

1 hour ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

1 hour ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

2 hours ago