होम / बिजनेस / ग्लोबल तेजी के बीच बाजार में पॉजिटिव माहौल आज RailTel से LIC तक इन शेयरों पर रखें नजर

ग्लोबल तेजी के बीच बाजार में पॉजिटिव माहौल आज RailTel से LIC तक इन शेयरों पर रखें नजर

BSE सेंसेक्स करीब 600 अंकों की तेजी के साथ लगभग 74,000 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि NSE निफ्टी भी करीब 180 अंकों की बढ़त के साथ 22,500 के आसपास बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 months ago

भारतीय शेयर बाजार सोमवार यानी आखिरी कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए थे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स करीब 600 अंकों की तेजी के साथ लगभग 74,000 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी भी करीब 180 अंकों की बढ़त के साथ 22,500 के आसपास बंद हुआ. वैश्विक संकेत भी मजबूत नजर आ रहे हैं. ईरान के साथ दोबारा बातचीत जल्द शुरू होने की उम्मीद से दुनिया भर के बाजारों में उत्साह है. गिफ्ट निफ्टी में 350 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. एशियाई बाजारों में भी रौनक रही. वहीं पिछले दो दिनों में अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी दर्ज की गई, जहां डाओ जोंस करीब 600 अंकों और नैस्डैक 700 अंकों से ज्यादा उछला. इस तेजी के साथ अमेरिकी बाजार में इस साल की गिरावट लगभग खत्म हो गई है. ऐसे सकारात्मक माहौल में आज यानी 15 अप्रैल को RailTel, LIC, HG Infra समेत कई शेयरों में खास हलचल देखने को मिल सकती है. क्योंकि कंपनियों से जुड़े ऑर्डर, बोनस, रेगुलेटरी अपडेट और मैनेजमेंट बदलाव जैसी अहम खबरें सामने आई हैं. 

इन शेयरों पर रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज बाजार में कई शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है, जिनमें रेलटेल (RailTel Corporation of India) को रेल विकास निगम से करीब 564.5 करोड़ रुपये के दो बड़े ऑर्डर मिले हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से 43.96 करोड़ रुपये का काम भी मिला है. हालांकि. नवोदय विद्यालय समिति ने 17.12 करोड़ रुपये का एक पुराना IT प्रोजेक्ट रद्द कर दिया है. एचजी इंफ्रा (HG Infra Engineering) को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में थर्मल पावर प्रोजेक्ट से जुड़ा 519.33 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. जो रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित है. प्रेसटीज (Prestige Estates Projects) ने चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है. कुल बिक्री 7,697 करोड़ रुपये रही. जो सालाना आधार पर 11% ज्यादा है. साथ ही ऑटोडेस्क के साथ तीन साल की रणनीतिक साझेदारी भी की गई है.

वहीं, उज्जीवल स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) आरबीआई ने बैंक के लोन पोर्टफोलियो में विविधता बढ़ाने की जरूरत बताई है. और यूनिवर्सल बैंक बनने की अर्जी फिलहाल वापस कर दी है. भारतीय जीवन बीमा निगम  (LIC) ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है. जिससे निवेशकों को हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा. हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc Limited) को राजस्थान में झंडावाली–सतीपुरा पोटाश और हैलाइट ब्लॉक के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया गया है. इंडोको रेमेडीज (Indoco Remedies) चछत्रपति संभाजीनगर स्थित कंपनी की टेस्टिंग फैसिलिटी का US FDA निरीक्षण बिना किसी आपत्ति के पूरा हुआ है. एरीजइंफ्रा (ArisInfra Solutions) ने कैपेसिटे इंफ्राप्रोजेक्ट्स के साथ 800 करोड़ रुपये की निर्माण सामग्री सप्लाई के लिए पांच साल का समझौता किया है. एस्टेक लाइफसाइंसेज (Astec LifeSciences) में बड़ा मैनेजमेंट बदलाव हुआ है. जहां बर्जिस एन गोडरेज और नादिर गोडरेज ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. टाटा कम्यूनिकेशंस (Tata Communications) के एमडी और सीईओ ए एस लक्ष्मीनारायणन ने अपना कार्यकाल पूरा होने पर पद छोड़ दिया है. आज के सत्र में इन सभी खबरों के चलते संबंधित शेयरों में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सक्रियता देखने को मिल सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

10 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

11 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

13 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

14 hours ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

14 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

10 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

11 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

14 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

11 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

13 hours ago