होम / बिजनेस / वैश्विक संकेतों के बीच सीमित दायरे में बाजार, सपाट बंद; आज इन स्टॉक्स में हलचल

वैश्विक संकेतों के बीच सीमित दायरे में बाजार, सपाट बंद; आज इन स्टॉक्स में हलचल

गुरुवार को BSE Sensex 27.46 अंक की मामूली गिरावट के साथ 82,248.61 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं NSE Nifty 50 14.05 अंक की बढ़त के साथ 25,496.55 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

वैश्विक संकेतों और घरेलू स्तर पर सतर्क निवेश रुख के बीच गुरुवार को शेयर बाजार सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आया. उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बावजूद प्रमुख सूचकांक लगभग सपाट बंद हुए. हालांकि चुनिंदा मिडकैप और ऑटो शेयरों में जोरदार खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया. तकनीकी संकेतकों के आधार पर आज कुछ खास शेयरों में तेजी की संभावना जताई जा रही है.

सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद

कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एकस्चेंज (BSE) Sensex 27.46 अंक यानी करीब 0.03 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 82,248.61 के स्तर पर बंद हुआ. दिन के दौरान सूचकांक ने 82,579.16 का उच्चतम और 81,970.47 का निचला स्तर छुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) Nifty 50 14.05 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 25,496.55 पर बंद हुआ. बाजार में कुल मिलाकर 600 अंकों से ज्यादा का इंट्रा-डे उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जो निवेशकों की सतर्कता को दर्शाता है.

इन ब्लूचिप शेयरों ने बनाया दबाव

सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में HDFC Bank, Power Grid Corporation of India, Asian Paints, UltraTech Cement, NTPC Limited और Axis Bank के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. इन दिग्गज शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार पर दबाव बना रहा. दूसरी ओर Bharat Electronics Limited, Sun Pharmaceutical Industries, Adani Ports and Special Economic Zone, Maruti Suzuki India और Bharti Airtel में खरीदारी देखी गई, जिससे गिरावट सीमित रही.

इन शेयरों में बन रहा तेजी का सेटअप

तकनीकी विश्लेषण के अनुसार कुछ शेयरों ने 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार किया है, जो मजबूत ट्रेंड की ओर संकेत करता है. इनमें Eicher Motors, XTglobal Infotech, Tejas Networks, Orient Electric और Aarey Drugs & Pharmaceuticals जैसे शेयर शामिल हैं. इन काउंटरों में मजबूत खरीदारी का रुझान दिख रहा है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी इंडिकेटर के आधार पर कुछ शेयरों में कमजोरी के संकेत मिले हैं. HDFC Bank, Trent Limited, Coal India Limited, Jindal Poly Films और Vikram Solar जैसे शेयरों में तकनीकी रूप से गिरावट का ट्रेंड बनता दिख रहा है. निवेशकों को इन काउंटरों में सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.

विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार फिलहाल वैश्विक घटनाक्रम और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से प्रभावित रहेगा. ऐसे में चुनिंदा सेक्टर और मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर फोकस रखना बेहतर रणनीति हो सकती है. 

इन पर भी रखें नजर

आज जिन शेयरों पर खास फोकस रहेगा, उनमें Vishal Mega Mart शामिल है, जहां प्रमोटर 6.5% तक हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेच सकते हैं. Netweb Technologies ने एआई डेटा सेंटर के लिए वर्टिव के साथ उन्नत लिक्विड-कूल्ड रैक समाधान विकसित करने की घोषणा की है, जबकि Jio Financial Services ने जियो क्रेडिट में 2,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है. Info Edge ने बी8 फंड I में 250 करोड़ रुपये निवेश को मंजूरी दी है. Reliance Communications के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने नया केस दर्ज किया है. NBCC को डीडीए से करीब 775 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी ऑर्डर मिला है. OneSource Specialty Pharma को प्रस्तावित विलय के लिए एक्सचेंजों से अनापत्ति पत्र मिला है. Vedanta को आईसीआरए से ‘AA’ रेटिंग मिली है और आउटलुक वॉच डेवलपिंग रखा गया है. BPCL ने सिंगापुर में ट्रेडिंग डेस्क स्थापित करने के लिए नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनाई है. Brigade Enterprises दक्षिण भारत में सीनियर लिविंग प्रोजेक्ट विकसित करेगी, जबकि Apeejay Surrendra Park Hotels सिलीगुड़ी में ‘द पार्क’ ब्रांड के तहत नया होटल संचालित करेगी. इसके अलावा GMDC ने कोयला और लिग्नाइट गैसीफिकेशन परियोजनाओं के लिए एनटीपीसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

2 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

2 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

2 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

6 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

6 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

2 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

2 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

2 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

9 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

5 hours ago