✕

होम / बिजनेस / गणेशोत्सव की धूम के बीच इन शेयरों पर दांव आपके पोर्टफोलियो को बना देगा धमाकेदार!

गणेशोत्सव की धूम के बीच इन शेयरों पर दांव आपके पोर्टफोलियो को बना देगा धमाकेदार!

10 दिनी गणेशोत्सव 7 सितंबर से शुरू हो चुका है. इन 10 दिनों को किसी भी कार्य के लिए शुभ माना जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता अच्छा नहीं रहा. कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन वैश्विक बाजारों में कमजोरी और विदेशी फंड्स की निकासी के चलते हमारा शेयर मार्केट भारी गिरावट के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,017.23 अंक लुढ़ककर 81,183.93 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 292.95 अंक कमजोर होकर 24,852.15 के लेवल पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज कौन से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

इनमें आ सकती है तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर MACD ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. सबसे पहले तेजी के संकेत वाले शेयरों की बात करते हैं. मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की मानें, तो PNC Infratech, Supreme Industries, Godawari Power, Gland Pharma और  3M India में उछाल देखने को मिल सकता है. कहने का मतलब है कि इनके भाव चढ़ सकते हैं. यदि ऐसा होता है तो इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें. अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

इनमें मंदी के संकेत
MACD ने इसी तरह, Tech Mahindra, Allcargo Logistics, RR Kabel, Tata Power और Crompton Greaves पर मंदी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा निवेश को लेकर सावधान रहें. टेक महिंद्रा के शेयर कल गिरावट के साथ 1,634.30रुपए पर बंद हुए थे. Allcargo Logistics भी एक प्रतिशत से अधिक के नुकसान के साथ 67.30 रुपए, RR Kabel 0.11% गिरकर 1,578, टाटा पावर एक प्रतिशत से अधिक की नरमी के साथ 416.55 और Crompton Greaves भी लाल निशान के साथ 463.60 रुपए पर बंद हुआ.

इनमें मजबूत खरीदारी
वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Glenmark Life, Godfrey Philips, Piramal Pharma, PI Industries, UTI AMC, Jubilant Life और Suven Pharma का नाम शामिल है. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो  यह इनमें तेजी का संकेत देता है. ग्लेनमार्क के शेयर शुक्रवार को 5 प्रतिशत से अधिक की उछाल लेकर 1,148 रुपए पर बंद हुए थे. Godfrey Philips को 10% से ज्यादा उछाल हासिल करने में कामयाब रहा था. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

2 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

4 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

5 hours ago

बड़ी खबरें