होम / बिजनेस / ग्लोबल मार्केट से भारतीय बाजारों के लिए बड़ी गिरावट के संकेत इन शेयरों पर रखें फोकस

ग्लोबल मार्केट से भारतीय बाजारों के लिए बड़ी गिरावट के संकेत इन शेयरों पर रखें फोकस

पिछले हफ्ते अमेरिकी बाजार 4 परसेंट से ज्यादा टूटे हैं, ये भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत नहीं है. इस बीच कुछ खबरों वाले शेयरों पर आपको नजर रखनी चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: आज अगर भारतीय बाजार ग्लोबल मार्केट के इशारों पर चले तो बड़ी गिरावट के संकेत हैं, क्योंकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार औंधे मुंह गिरकर बंद हुए हैं. डाओ जोंस 1000 अंकों से ज्यादा टूटकर बंद हुआ है, नैस्डेक में करीब 500 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जो कि करीब 5 परसेंट है. S&P500 भी 141 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है. अमेरिकी बाजारों में ये गिरावट फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल की ब्याज दरों को लेकर दिए गए बयान के बाद आई है. एशियाई बाजारों में भी जोरदार गिरावट है. SGX Nifty में 380 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ कामकाज हो रहा है. 

ग्लोबल मार्केट से खराब संकेतों के बीच भारतीय बाजार की कंपनियों के शेयरों पर आपको नजर रखनी चाहिए, जहां खबरों के दम पर हलचल देखने को मिल सकती है 

1. आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं AGM में, यहां क्या होने होते हैं, इस पर नजर रखनी होगी, कई बड़े ऐलान हो सकते हैं, रिलायंस के शेयरों में हलचल दिख सकती है 

2. आज P&G Health फोकस में रहेगा क्योंकि इसके नतीजे भी आएंगे, नतीजों के दम पर शेयरों में हलचल दिखाई दे सकती है 

3. Shivalik Bimetal की बोर्ड बैठक होगी, जिसमें बोनस शेयर जारी करने पर विचार होगा

4. Cipla के शेयरों पर आज फोकस रखिएगा, क्योंकि Cipla को उसके गोवा प्लांट के लिए 6 आपत्तियां मिली हैं. इसमें से कुछ आपत्तियां सितंबर 2019 की जांच के दौरान की हैं. USFDA ने 16-26 अगस्त के दौरान गोवा प्लांट की जांच की थी 

5. Syngene International आज फोकस में रहने वाला है क्योंकि कंपनी O2 Renewable Energy II में 26 परसेंट हिस्सेदारी खरीदेगी.  

6. NHPC के शेयरों पर आज नजर रखिएगा, क्योंकि NHPC और हिमाचल प्रदेश सरकार Dugar HE प्रोजेक्ट को लागू करेंगे. दोनों ने ही इसके लिए एक करार पर दस्तखत किए हैं, दोनों ही पार्टियों ने सितंबर 2019 में एक  (MoU) किया था

7. Lemon Tree Hotels ने गुजरात में अपना 5वां होटल खोल लिया है. 52 कमरों वाला ये होटल 'Keys Select by Lemon Tree Hotels, Gandhi Ashram' ब्रांड से खोला गया है. 

8. RITES को ज्वाइंट वेंचर में केरल के कोल्लम रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट का ऑर्डर मिला है. 361.18 करोड़ रुपये का ये ऑर्डर दक्षिण रेलवे की ओर से मिला है, 
ऑर्डर में RITES की हिस्सेदारी 51 परसेंट है.

9. Kinetic Engineering की प्रिफ्रेंशियल इश्यू पर कल बोर्ड बैठक होने वाली है. कंपनी Micro Age Instruments को प्रिफ्रेंशियल इक्विटी शेयरों को लेकर बैठक करेगी

10. M&M आज फोकस में रहने वाला है, क्योंकि Ssangyong Motor ने रिहैबिलिटेशन प्लान को मंजूर कर लिया है. KG कंसोर्शियम Ssangyong Motor का अधिग्रहण करेगी. ये अधिग्रहण करीब 5500 करोड़ रुपये में होने का अनुमान है.

VIDEO: Venue N Line SUV की बुकिंग शुरू, देने होंगे सिर्फ इतने ही रुपये

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

8 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

13 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

14 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

13 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

8 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

9 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

15 hours ago