होम / बिजनेस / Indian Economy को लेकर इस दिग्गज इन्वेस्टर ने कही ऐसी बात, खुश हो जाएगा दिल  

Indian Economy को लेकर इस दिग्गज इन्वेस्टर ने कही ऐसी बात, खुश हो जाएगा दिल  

अमेरिकी अरबपति ने कहा कि भारत आने वाले वर्षों में सबसे ज्यादा तरक्की करेगा. भारत का भविष्य उज्ज्वल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनियाभर में जारी उथल-पुथल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती चर्चा का विषय बनी हुई है. तमाम अर्थशास्त्री भारत के उज्जवल भविष्य की भविष्यवाणी कर चुके हैं और अब अमेरिका के दिग्गज इन्वेस्टर रे डालियो (Ray Dalio) ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था का लोहा माना है. उनका कहना है कि भारत में दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले सबसे बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा. उसकी विकास दर पूरी दुनिया में सबसे तेज होगी. 

सबसे बड़े बदलावों का गवाह 
अमेरिकी अरबपति रे डालियो ने वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2023 के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत आने वाले वर्षों में सबसे ज्यादा तरक्की करेगा. भारत का भविष्य उज्ज्वल है. पिछले 10 वर्षों के अध्ययन के आधार पर कहा जा सकता है कि भारत में सबसे बड़ी और सबसे तेज विकास दर होगी. यह देश दुनिया के बाकी देशों के बीच सबसे बड़े बदलाव का गवाह होगा. 

इन देशों को होगा फायदा
ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के संस्थापक रे डालियो ने आगे कहा कि भारत आने वाले वर्षों में विकास के मामले में तेजी से ऊपर उठने में सक्षम होगा. जो देश युद्ध से दूर रहे, उन्हें फायदा होगा. भारत की विकास दर अच्छी है. भारत में आने वाले समय में आगे बढ़ने की पूरी क्षमता है. बता दें कि भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती की बात लगातार कई रिपोर्ट्स में की जा चुकी है. अर्नेस्ट एंड यंग (Ernst and Young) की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत साल 2030 तक जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. भारत के पास अपनी मजबूत घरेलू मांग, डिजिटलीकरण, वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा टैलेंट पूल, वित्तीय समावेशन, वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता और स्थिरता इसे सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनाए रखेगा.

कौन हैं रे डालियो?
रे डालियो अमेरिकी अरबपति, निवेशक और हेज फंड मैनेजर हैं. साथ ही वह Bridgewater Associates के को-चेयरमैन और को-चीफ इंवेस्‍टमेंट ऑफिसर भी हैं. ब्रिजवॉटर एसोसिएट्स 'फ्यूचर इन्वेस्‍टमेंट इनिशिएटिव' इवेंट का हिस्‍सा रही है. इसे 'दावोस इन द डेजर्ट' भी कहा जाता है और इसमें विभिन्‍न देशों के हाई प्रोफाइल लोग शामिल होते हैं. डालियो पहले भी कई मौकों पर भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ कर चुके हैं.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

10 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

13 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

13 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

16 hours ago