होम / बिजनेस / Adani Group के लिए अमेरिका से आई अच्छी खबर, इस कंपनी के शेयरों ने लगाई छलांग

Adani Group के लिए अमेरिका से आई अच्छी खबर, इस कंपनी के शेयरों ने लगाई छलांग

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के चलते बड़ा नुकसान झेलने वाले गौतम अडानी को अमेरिका से एक अच्छी खबर सुनने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए अमेरिका से एक अच्छी खबर आई है. इस खबर के सामने आते ही अडानी पोर्ट के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है. दरअसल, जो बाइडेन (Joe Biden) सरकार का इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (DFC) अडानी समूह को श्रीलंका में चल रहे एक प्रोजेक्ट के लिए 4600 करोड़ रुपए का फंड देने जा रहा है. अडानी ग्रुप श्रीलंका के कोलंबो पोर्ट में डीप वॉटर कंटेनर टर्मिनल बना रहा है. बता दें कि दक्षिण एशिया में चीन के दबदबे को कम करने के लिए भारत और अमेरिका मिलकर काम कर रहे हैं. DFC के इस फैसले को इसी नजरिये से देखा जा रहा है.    

ग्रुप को मिलेगा बूस्ट
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यूएस से मिलने वाले फंड से अडानी ग्रुप को बूस्ट मिल सकता है. इससे अडानी ग्रुप को लेकर निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा, जो हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के चलते प्रभावित हुआ था. श्रीलंका में बन रहे वेस्ट टर्मिनल कंटेनर में अडानी पोर्ट एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (Adani Ports and Special Economic Zone Ltd) की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है. यह पहला मौका है जब यूएस गवर्नमेंट अडानी ग्रुप के किसी प्रोजेक्ट को अपनी किसी एजेंसी के मध्यम से फंड दे रही है. उधर, इस खबर के आम होते ही अडानी पोर्ट के शेयरों में तेजी का माहौल है. खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर 2.43% की बढ़त के साथ 816.95 रुपए पर कारोबार कर रहा था. 

इस तरह मिलेगी मदद 
कोलंबो पोर्ट हिंद महासागर में सबसे बड़ा और व्यस्त ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है. इसके निर्माण से अमेरिका को इस क्षेत्र में चीन के दबदबे को कम करने में मदद मिलेगी. चीन पिछले कुछ समय से श्रीलंका को अपने करीब लाने की कोशिश कर रहा है और उसमें कुछ हद तक कामयाब भी हुआ है. बीजिंग ने श्रीलंका में 2.2 अरब डॉलर का निवेश किया हुआ है. DFC की बात करें, तो यह अमेरिका के सरकार की एक डेवलपमेंट फाइनेंस एजेंसी है जिसे डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में शुरू किया गया था. इसका मकसद अमेरिका की विदेश नीति के लक्ष्यों के साधने के साथ विकासशील देशों की सहायता करना है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

15 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

15 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

15 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

17 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

18 hours ago

बड़ी खबरें