✕

होम / बिजनेस / कौन हैं अरुण योगीराज जिन्हें अमेरिकी वीजा न मिलना खबर बन गया?

कौन हैं अरुण योगीराज जिन्हें अमेरिकी वीजा न मिलना खबर बन गया?

मूर्तिकार अरुण योगीराज को AKKA वर्ल्ड कन्नड़ कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए अमेरिका जाना था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या के राम मंदिर के लिए रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज  (Arun YogiRaj) एक बार फिर से खबरों में हैं. हालांकि, इस बार वजह उनकी कोई मूर्ति नहीं बल्कि वीजा है. दरअसल, अमेरिका ने उन्हें वीजा देने से इंकार कर दिया है. ऐसा क्यों किया गया है इसकी कोई ठोस वजह अब तक सामने नहीं आई है. मीडिया रिपोर्ट्स क अनुसार, योगीराज को 12वीं AKKA वर्ल्ड कन्नड़ कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए US जाना था. यह कॉन्फ्रेंस 30 अगस्त से एक सितंबर के बीच वर्जीनिया में होनी है. 

सभी दस्तावेज किए थे जमा
अरुण योगीराज के परिवार ने वीजा नहीं दिए जाने को लेकर निराशा जाहिर की है. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, अरुण की पत्नी विजेता पहले भी अमेरिका जा चुकी हैं और ऐसे में अरुण को वीजा देने से इंकार करना चौंकाने वाला है. मूर्तिकार अरुण ने कहा कि उन्हें अब तक कोई वजह नहीं नहीं बताई गई है. हमने वीजा से संबंधित सभी दस्तावेज जमा किए थे. AKKA वर्ल्ड कन्नड़ कॉन्फ्रेंस की बात करें, तो यह सालभर में दो बार आयोजित की जाती है. इसका उद्देश्य दुनियाभर में रहने वाले समुदाय के सदस्यों को एक जगह लाना है.

सदियों पुराना है रिश्ता
कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा निर्मित रामलला की मूर्ति ही अयोध्या स्थित मंदिर में स्थापित की गई थी. मैसूर के रहने वाले अरुण प्रसिद्ध मूर्तिकारों की पांच पीढ़ियों से ताल्लुख रखते हैं. योगीराज देश में सबसे अधिक डिमांड वाले मूर्तिकारों में शुमार हैं. वह अब तक कई हस्तियों की मूर्तियां बना चुके हैं. उन्होंने बेहद कम उम्र में मूर्तिकला की दुनिया में कदम रख लिया था. अर्जुन द्वारा निर्मित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा दिल्ली में स्थापित है. अरुण अपने अपने पिता और दादा से प्रभावित होकर इस क्षेत्र में आए थे. अरुण के पूर्वज मैसरू राजा के समय से मूर्ति तैयार करने का काम करते थे.

नौकरी में नहीं लगा दिल
अरुण योगीराज ने मैसूर यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री हासिल करने के बाद कुछ समय तक कॉरपोरेट क्षेत्र में नौकरी भी की, लेकिन उनका दिल नहीं लगा. इसलिए वह सबकुछ छोड़कर मूर्तिकला की अपनी विरासत को आगे बढ़ाने में जुट गए. बहुत थोड़े से समय में ही उन्होंने अपनी एक अलग पहचान स्थापित करने में सफलता हासिल की. आज अरुण देश के सबसे ज्यादा व्यस्त मूर्तिकारों में शामिल हैं. उनके पोर्टफोलियो में कई प्रभावशाली मूर्तियों शामिल हैं. उदाहरण के तौर पर उनके द्वारा निर्मित सुभाष चंद्र बोस की 30 फीट की मूर्ति इंडिया गेट पर लगी है. इसके अलावा, केदारनाथ स्थित आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची मूर्ति और मैसूर की 21 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा भी उन्होंने ही बनाई है. साथ ही वह रामकृष्ण परमहंस की प्रतिमा का भी निर्माण कर चुके हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

18 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

18 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

18 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

19 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

22 hours ago


बड़ी खबरें

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

11 minutes ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

3 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

3 hours ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

4 hours ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

4 hours ago