होम / बिजनेस / Adani ग्रुप ने Sanghi Industries को बनाया अपना, करण अडानी ने जताया ये विश्वास 

Adani ग्रुप ने Sanghi Industries को बनाया अपना, करण अडानी ने जताया ये विश्वास 

अंबुजा सीमेंट्स ने गुजरात की सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण कर लिया है. इससे कंपनी को सीमेंट सेक्टर पर पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह (Adani Group) की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) ने एक बड़ी डील फाइनल की है. अंबुजा सीमेंट्स ने गुजरात की सीमेंट कंपनी सांघी इंडस्ट्रीज (Sanghi Industries) का अधिग्रहण कर लिया है. इस अधिग्रहण की जानकारी देते हुए अंबुजा सीमेंट्स के निदेशक करण अडानी (Karan Adani) ने कहा कि सांघी इंडस्ट्रीज के पोर्टफोलियो में शामिल होने से अंबुजा सीमेंट्स को पश्चिमी तटीय बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिलेगी. अडानी ने बताया कि यह डील 5000 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर हुई है. इसके तहत अंबुजा सीमेंट्स सांघी इंडस्ट्रीज के प्रमोटर रवि सांघी और उनके परिवार से कंपनी के 56.74% शेयर हासिल करेगी.   

2 सालों में बढ़ेगा उत्पादन
करण अडानी ने कहा कि सांघी इंडस्ट्रीज के वर्तमान उत्पादन को अगले दो सालों में बढ़कर 15 मिलियन टन सालाना किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य सांघीपुरम में देश में सबसे कम लागत वाले क्लिंकर का उत्पादन करना और फिर क्लिंकर के साथ-साथ थोक सीमेंट को तटीय मार्गों से सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, मुंबई एवं मुंबई महानगर क्षेत्र, कर्नाटक और केरल के बाजारों तक पहुंचाना है. अडानी पोर्ट्स की संपत्तियों के साथ तालमेल से हमें इस रणनीति के कार्यान्वयन में तेजी लाने में मदद मिलेगी. साथ ही सही कार्यान्वयन के साथ हमें पूरा विश्वास है कि हम इन सभी बाजारों में सीमेंट के सबसे कम लागत वाले आपूर्तिकर्ता होंगे.

इस तरह मजबूत होगी स्थिति  
करण अडानी ने कहा कि सांघी इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण से अंबुजा सीमेंट्स को अपनी मार्केट लीडरशिप को मजबूत करने और सीमेंट क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी. अंबुजा सीमेंट्स की सीमेंट उत्पादन क्षमता 67.5 MTPA है, जिसे अब बढ़ाकर 73.6 MTPA किया जा सकेगा. 14 MTPA के चालू कैपेक्स और दाहेज और अमेथा में वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही में 5.5 MTPA सीमेंट क्षमता के चालू होने के साथ, अडानी समूह की क्षमता 2025 तक 101 MTPA हो जाएगी. अडानी ने यह भी कहा कि अंबुजा सीमेंट्स का लक्ष्य 2028 तक 140 MTPA की क्षमता हासिल करना है और हम सही रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. सांघी इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण से हम समय से पहले अपने लक्ष्य हो प्राप्त कर लेंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

6 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

8 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

9 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

11 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

13 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

8 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

2 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

5 hours ago