होम / बिजनेस / Musk और Bezos से आगे निकले Ambani, Jio प्लेटफॉर्म्स को पहले मिली सैटेलाइट इंटरनेट शुरू करने की मंजूरी

Musk और Bezos से आगे निकले Ambani, Jio प्लेटफॉर्म्स को पहले मिली सैटेलाइट इंटरनेट शुरू करने की मंजूरी

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स को देश में सैटेलाइट इंटरनेट शुरू करने के लिए भारत के अंतरिक्ष नियामक से मंजूरी मिल गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए एक ओर जहां जेफ बेजोस की अमेजन डॉट कॉम (Amazon.com) से लेकर एलन मस्क की स्टारलिंक (starlink) जैसी कंपनियां अनुमति का इंतजार कर रही हैं. वहीं, इनसे पहले बाजी मारते हुए मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) ने एक ज्वाइंट वेंचर के साथ इसकी मंजूरी हासिल कर ली है. 

सैटेलाइट के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराना उद्देश्य
एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस में एक बार फिर से बाजी मार ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स को देश में सैटेलाइट इंटरनेट शुरू करने के लिए भारत के अंतरिक्ष नियामक से मंजूरी मिल गई है. अंबानी की रिलायंस भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है, जिसका मार्केट कैप करीब 2,00,0000 करोड़ रुपये है.

इस कंपनी के साथ हुआ ज्वाइंट वेंचर
मुकेश अंबानी अलग-अलग सेक्टर में सर्विस शुरू करने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ साझेदारी कर रहे हैं. इसी क्रम में जियो प्लेटफॉर्म्स को लक्जमबर्ग की एसईएस के साथ हुए ज्वाइंट वेंचर ऑर्बिट कनेक्ट इंडिया को भारत में सैटेलाइट सर्विस शुरू करने की मंजूरी मिल गई है. इसका उद्देश्य सैटेलाइट के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराना है. जियो को यह मंजूरी उस समय मिली है, जब जेफ बेजोस की अमेजन डॉट कॉम से लेकर एलन मस्क की स्टारलिंक जैसी कंपनियां भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए अनुमति का इंतजार कर रही हैं. वहीं, एक अन्य कंपनी इनमारसैट को भी भारत में सैटेलाइट संचालित करने की मंजूरी मिल गई है. 

इसे भी पढ़ें-एक बार फिर खबरों में MDH और Everest, राजस्थान में मसालों के सैंपल मिले असुरक्षित

स्टारलिंक और अमेजन को लग सकता है झटका

भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) ने अप्रैल और जून में ऑर्बिट कनेक्ट को 3 मंजूरी दी, जिससे उसे भारत में सैटेलाइट स्थापित करने की अनुमति मिल गई. हालांकि, परिचालन शुरू करने के लिए दूरसंचार विभाग सहित और मंजूरी की जरूरत है. भारत के सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस बाजार में अगले 5 वर्षों में 36 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है. यह 2030 तक 1.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है. जिस स्पीड से इंडिया में इंटरनेट यूजर्स की बढ़ोतरी हो रही है और जियो अपने सर्विस के अपग्रेड कर रहा है, इससे एलन मस्क की स्टारलिंक और जेफ बेजोस की अमेजन को झटका लग सकता है


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

1 day ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 day ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

1 day ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 day ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

1 day ago


बड़ी खबरें

दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

6 hours ago

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

1 day ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 day ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 day ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 day ago