होम / बिजनेस / 5G Auction: पहली बार अंबानी और अडानी होंगे आमने-सामने, अभी तक देते रहे एक-दूसरे का साथ

5G Auction: पहली बार अंबानी और अडानी होंगे आमने-सामने, अभी तक देते रहे एक-दूसरे का साथ

अंबानी जो कि 65 साल के हो चुके हैं, वो न्यू एनर्जी बिजनेस में जा रहे हैं जबकि अडानी जो 60 साल के हो चुके हैं वो पेट्रोकेमिकल के क्षेत्र में हाथ अजमाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः देश के दो बड़े व अरबपति उद्योगपति- रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी और अडानी समूह के गौतम अडानी पहली बार बिजनेस की दुनिया में आमने-सामने होंगे. जहां पहले तक एक-दूसरे का साथ देने वाले यह दोनों उद्योगपति अब 5G स्पेक्ट्रम की होने वाली नीलामी में हिस्सा लेंगे. जहां मुकेश अंबानी पहले से ही टेलीकॉम की दुनिया में अपने जियो ब्रांड के साथ नंबर एक स्थान पर काबिज हैं, वहीं गौतम अडानी भी अब इस क्षेत्र में कदम रखेंगे.

चार कंपनियां लेंगी हिस्सा

इस नीलामी में जियो और अडानी समूह के अलावा भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया भी हिस्सा लेंगी जो क्रमशः  भारतीय टेलीकॉम मार्केट में नंबर दो और तीन के स्थान पर काबिज हैं. अडानी समूह का टेलीकॉम मार्केट में उतरने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है, ब्लकि वो इस स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल अपना निजी नेटवर्क बिछाने के लिए करेगी जिसका प्रयोग उसके एयरपोर्ट, सी पोर्ट और डाटा सेंटर्स पर किया जाएगा.

पहली बार स्पेक्ट्रम निजी कंपनी को मिल सकता है

अगर अडानी समूह को स्पेक्ट्रम का लाइसेंस मिला तो यह पहली बार होगा कि किसी कंपनी को अपना प्राइवेट नेटवर्क बिछाने के लिए ये मिला है. अभी तक जितनी भी स्पेक्ट्रम की नीलामी हुई हैं वो सब कंपनियों ने टेलीकॉम सेक्टर में इसका इस्तेमाल किया है. हालांकि टेलीकॉम कंपनियों ने निजी इस्तेमाल के लिए किसी भी कंपनी को स्पेक्ट्रम देने का विरोध किया था, क्योंकि इससे उनके बिजनेस पर असर पड़ेगा. हालांकि सरकार ने निजी कंपनियों को भी स्पेक्ट्रम देने की वकालत की है.

एक दूसरे के बिजनेस में जा रहे हैं अंबानी-अडानी

अंबानी और अडानी फिलहाल एक दूसरे के बिजनेस में जा रहे हैं. अंबानी जो कि 65 साल के हो चुके हैं, वो न्यू एनर्जी बिजनेस में जा रहे हैं जबकि अडानी जो 60 साल के हो चुके हैं वो पेट्रोकेमिकल के क्षेत्र में हाथ अजमाएंगे. हालांकि इसके बाद भी उनके बीच डायरेक्ट कॉम्पीटिशन नहीं है. केवल टेलीकॉम सेक्टर में स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान ही ये देखने को मिलेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

3 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

6 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

7 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

8 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

8 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

3 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

11 hours ago