✕

होम / बिजनेस / आम निवेशक ही नहीं इस गिरावट से अडानी-अंबानी के चेहरे का भी उड़ गया नूर!

आम निवेशक ही नहीं इस गिरावट से अडानी-अंबानी के चेहरे का भी उड़ गया नूर!

शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह अब तक काफी बुरा गुजरा है. बुधवार को बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में बुधवार को आई बड़ी गिरावट ने केवल आम निवेशकों के ही आंसू नहीं निकाले, बल्कि अडानी और अंबानी जैसे अरबपति कारोबारियों के चेहरे से खुशी भी छीन ली. BSE सेंसेक्स 906.07 अंकों की गिरावट के साथ 72,761.89 के स्तर पर बंद हुआ. इसी तरह, निफ्टी भी 394 अंक फिसलकर 21,941.70 पर पहुंच गया. इस गिरावट के चलते निवेशकों को मोटे तौर पर 14 लाख करोड़ रुपए एक ही झटके में स्वाहा हो गए. 

अंबानी को इतना नुकसान
गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनियों के शेयरों में भी आज भारी गिरावट देखने को मिली. अडानी ग्रुप (Adani Group Shares) की लिस्टेड सभी 10 कंपनियों के शेयर रेंगते नजर आए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाजार में आए इस भूचाल से अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को 60,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है. जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के करीब 30,000 करोड़ रुपए स्वाहा हो गए हैं. 

ऐसा रहा शेयरों का हाल
अडानी ग्रुप के शेयरों में मंगलवार को भी गिरावट आई थी, लेकिन आज आई गिरावट काफी ज्यादा बड़ी है. अडानी समूह की मीडिया कंपनी एनडीटीवी के शेयर में आज 7.85% लुढ़के हैं. इसी तरह, अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) में 9.14%%, ACC सीमेंट में 6.73%%, अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में 6.81%, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solution) में 8.41%, अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) में 4.86%, अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) में 6.47%, अडानी पावर (Adani Power) में 5%, अडानी विल्मर (Adani Wilmar) में 4.06% और अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) में 8.33% प्रतिशत की गिरावट आई है. इसी के साथ Adani Group का मार्केट कैप 90,000 करोड़ रुपए घट गया है. 

इस क्लब से हुए बाहर 
उधर, गौतम अडानी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में नीचे खिसक गए हैं. एक दिन में 2.38 अरब डॉलर के नुकसान के साथ अब अमीरों की लिस्ट में उनकी पोजीशन 13 हो गई है. साथ ही वह 100 अरब डॉलर क्लब से भी बाहर हो गए हैं. अडानी की नेटवर्थ अब 99.9 अरब डॉलर है. हालांकि, इस साल अब तक उनकी नेटवर्थ में 15.6 अरब डॉलर की तेजी आई है. वहीं, मुकेश अंबानी 114 अरब डॉलर की दौलत के साथ ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 12वें स्थान पर हैं. दुनिया के सबसे अमीर शख्स का खिताब फिलहाल फ्रांस के कारोबारी Bernard Arnault के पास है. उनकी नेटवर्थ 202 अरब डॉलर है. दूसरे नंबर पर Amazon के फाउंडर Jeff Bezos और तीसरे नंबर पर Elon Musk हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

20 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

21 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.