✕

होम / बिजनेस / Amazon वसूलेगा मार्केटप्लेस फीस, बार-बार शॉपिंग करने वालों की जेब पर पड़ेगा असर

Amazon वसूलेगा मार्केटप्लेस फीस, बार-बार शॉपिंग करने वालों की जेब पर पड़ेगा असर

यह बदलाव ऑनलाइन शॉपिंग की आदतों को थोड़ा प्रभावित कर सकता है, खासकर उन यूज़र्स के लिए जो छोटे-छोटे ऑर्डर बार-बार करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अमेजन (Amazon) ने एक नया चार्ज लागू कर दिया है. अब हर ऑर्डर पर ग्राहकों को 5 रुपये का मार्केटप्लेस शुल्क देना होगा. यह फीस सभी टैक्स सहित होगी और ऑर्डर समरी में साफ तौर पर दिखाई देगी.

क्यों लगाया गया ये शुल्क?
Amazon का कहना है कि यह नया शुल्क प्लेटफॉर्म को ऑपरेट करने की लागत को कवर करने के लिए लगाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह नियम अब लागू हो चुका है और चाहे कोई प्राइम मेंबर हों या नहीं, यह सभी ग्राहकों पर समान रूप से लागू होगा.

किन ऑर्डर्स पर लगेगा शुल्क और किन पर नहीं?
इन पर फीस लागू होगी:

- हर सामान के ऑर्डर पर (प्राइम मेंबर्स पर भी)
-सभी पेमेंट मोड्स पर (Pay on Delivery वालों को फीस शॉपिंग के समय नहीं दिखाई देगी) 

फीस लागू नहीं होगी:
-मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट, टिकट बुकिंग और सब्सक्रिप्शन जैसी डिजिटल सेवाओं पर
-ऐसे ऑर्डर्स पर जिन पर पहले से प्रोसेसिंग या एक्सचेंज फीस लग चुकी हो
-गिफ्ट कार्ड के पेमेंट पर

ऑर्डर कैंसिल करने पर क्या मिलेगा रिफंड?
-शिपिंग से पहले पूरा ऑर्डर कैंसिल करने पर ग्राहकों को पूरी रकम वापस मिलेगी.
-आंशिक कैंसिलेशन पर फीस का कुछ हिस्सा रिफंड किया जाएगा.
-डिलीवरी के समय सामान न लेने पर पूरा पैसा वापस मिलेगा.
-सामान लौटाने पर फीस वापस नहीं की जाएगी.
Amazon का कहना है कि मार्केटप्लेस फीस कैंसिलेशन पर सामान्यत रिफंड नहीं होगी, लेकिन यह ऑर्डर की स्थिति पर निर्भर करेगा.

बार-बार शॉपिंग करने वालों पर असर
5 रुपये की यह फीस दिखने में छोटी है, लेकिन जो ग्राहक नियमित रूप से Amazon से खरीदारी करते हैं, उनके लिए यह धीरे-धीरे खर्च बढ़ा सकती है. खासकर ऐसे समय में जब हर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ग्राहकों से किसी न किसी रूप में सेवा शुल्क वसूल रहा है, Amazon का यह कदम भी उसी दिशा में एक और कदम है. बता दें, ग्राहकों को यह फीस ऑर्डर समरी पेज, ऑर्डर कन्फर्मेशन ईमेल, शिपमेंट ईमेल और डाउनलोड किए गए बिल में साफ तौर पर दिखेगी, जिससे वे जान सकें कि उनसे क्या और कितना शुल्क लिया जा रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

43 minutes ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

50 minutes ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

4 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 hour ago