✕

होम / बिजनेस / गौरव गाँधी को बनाया गया प्राइम विडियो के एशिया पैसिफिक क्षेत्र का नया अध्यक्ष

गौरव गाँधी को बनाया गया प्राइम विडियो के एशिया पैसिफिक क्षेत्र का नया अध्यक्ष

प्राइम विडियो कंपनी में घूम रहे एक सर्कुलर की मानें तो गौरव गाँधी को एशिया पैसिफिक क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और सुशांत श्रीराम को देश के डायरेक्टर के पद का कार्यभार सौंपा जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कंपनी में इधर-उधर घूम रहे एक सर्कुलर की मानें, तो प्राइम विडियो (Prime Video) ने इंडिया क्षेत्र के वाईस प्रेसिडेंट, गौरव गाँधी को हाल ही में एशिया पैसिफिक क्षेत्र के वाईस प्रेसिडेंट के पद पर प्रमोट कर दिया. अपने नए पद पर रहकर गौरव अब एशिया पैसिफिक क्षेत्र की अध्यक्षता करेंगे. जापान, साउथ-ईस्ट एशिया के साथ-साथ भारत भी इस क्षेत्र में शामिल है. अप्रैल 2023 से गौरव अपने नए पद को संभालेंगे जो सिंगापुर से बाहर स्थित होगा. गौरव द्वारा अपने नए पद को संभाल लेने के बाद, सुशांत श्रीराम को देश के डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया जाएगा. फिलहाल सुशांत SVOD (सब्सक्रिप्शन विडियो ऑन डिमांड) बिजनेस के डायरेक्टर हैं.

अमेजन से पहले गौरव गाँधी यहां कर चुके हैं काम

गौरव गांधी इस इंडस्ट्री के अनुभवी हैं, जिन्होनें साल 2018 में अमेजन जॉइन किया था. वह इंडिया में प्राइम विडियो के कुल बिजनेस की अध्यक्षता करते रहे हैं, जिसमें SVOD, मार्किट-प्लेस (प्राइम विडियो चैनल्स एंड TVOD) और स्पोर्ट्स जैसे सेग्मेंट्स शामिल हैं. अमेजन से पहले गौरव गाँधी, वायकोम 18, NDTV इमेजिन और स्टार इंडिया जैसी कम्पनीज के अलग-अलग विभागों की अध्यक्षता कर चुके हैं. वह साल 2015 में विडियो स्ट्रीमिंग स्पेस में आये थे और उसके बाद से अमेजन जॉइन करने तक वायकोम 18 के स्ट्रीमिंग प्लेटफोर्म वूट (Voot) को उन्होंने लॉन्च किया, सेटअप किया और इसे चलाया.

सुशांत श्रीराम को मिली थीं ये जिम्मेदारियां

सुशांत श्रीराम ने 2018 में डायरेक्टर के तौर पर अमेजन जॉइन किया था जिसके बाद से वह लगातार गौरव गाँधी के साथ बहुत निकट रूप से काम करते आये हैं. SVOD बिजनेस लीडर के रूप में सुशांत को एक्विजिशन, ग्रोथ और सब्सक्राइबर्स की एंगेजमेंट के द्वारा B2B (बायर टू बायर) के साथ B2C (बायर टू कस्टमर) सेगमेंट में SVOD बिजनेस को बनाने और चलाने का काम सौंपा गया था. अमेजन के साथ जुड़ने से पहले सुशांत श्रीराम ने शिओमी (Xiaomi) के लिए मार्केटिंग डिपार्टमेंट की अध्यक्षता की थी.

यह भी पढ़ें: Adani Power Q3 Results: रेवेन्यु बढ़ने के बावजूद प्रॉफिट ने खाया गोता


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का कच्चे तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, अक्टूबर में हर दिन खरीदे 56 लाख बैरल

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने बढ़ाई खरीदारी, रूस से करीब 20 लाख और पश्चिम एशिया से 23 लाख बैरल प्रतिदिन हुआ आयात

2 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 170 अंक उछला, बाजार में तेजी के संकेत; रिलायंस-जियो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 308.49 अंक यानी 0.42 फीसदी चढ़कर 74,459.53 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 116.35 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 23,053.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

2 hours ago

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

1 day ago

पीयूष गोयल की FMCG कंपनियों से अपील, ONDC के जरिए 1.4 करोड़ किराना दुकानों को डिजिटल बनाने में करें सहयोग

सरकार का लक्ष्य डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन मजबूत करने और छोटे खुदरा कारोबारियों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करना है.

1 day ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

2 days ago


बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 170 अंक उछला, बाजार में तेजी के संकेत; रिलायंस-जियो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 308.49 अंक यानी 0.42 फीसदी चढ़कर 74,459.53 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 116.35 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 23,053.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

2 hours ago

भारत का कच्चे तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, अक्टूबर में हर दिन खरीदे 56 लाख बैरल

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने बढ़ाई खरीदारी, रूस से करीब 20 लाख और पश्चिम एशिया से 23 लाख बैरल प्रतिदिन हुआ आयात

2 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, किंगपिन सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया; आज रायपुर कोर्ट में पेशी

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम प्रत्यर्पण कर भारत लाई है. उसके खिलाफ CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल है, जबकि ED भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है.

2 hours ago

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

1 day ago

सरदार पटेल के विचारों पर आगे बढ़ रहा भारत, रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ रुपये के पार: राजनाथ सिंह

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भारत-भारती ने दिल्ली में आयोजित किया राष्ट्रीय समारोह, रक्षा मंत्री ने कहा- राष्ट्रीय एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों के खिलाफ देश एकजुट रहेगा

1 day ago