✕

होम / बिजनेस / Amazon ने लॉन्च किया AI-टूल, अब शॉपिंग होगी स्मार्ट, जानिए कैसे करेगा ये काम?

Amazon ने लॉन्च किया AI-टूल, अब शॉपिंग होगी स्मार्ट, जानिए कैसे करेगा ये काम?

Amazon का नया टूल ऑनलाइन शॉपिंग को स्मार्ट बना देगा. इससे यूजर्स को अपनी पसंद, बजट और जरूरतों के हिसाब से शॉपिंग करने में मदद और बेहतरीन डील्स की जानकारी मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का रोल तेजी से बढ़ता जा रहा है. इसी को देखते हुए अब अमेजन (Amazon) ने भी इस दिशा में कदम आगे बढ़ा दिए हैं. कंपनी ने 'इंटरेस्ट्स' (Interest) नामक एक नया एआई-पावर्ड शॉपिंग टूल पेश किया है, जो यूजर्स को उनकी पसंद, बजट और जरूरतों के अनुसार शॉपिंग करने में मदद करेगा. यह टूल फिलहाल अमेरिका में चुनिंदा आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है, और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए जानते हैं ये टूल कैसे काम करेगा?

कैसे करेगा काम ‘इंटरेस्ट्स’ टूल?

अमेजन का नया एआई टूल ‘इंटरेस्ट्स’ शॉपिंग के दौरान यूजर्स की मदद करेगा. यह टूल उनके शॉपिंग प्रेफरेंसेस, बजट और जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट सर्च करेगा. यूजर्स को अब अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स को ढूंढने के लिए केवल प्रॉम्प्ट डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उदाहरण के लिए, यदि किसी यूजर को नया स्मार्टफोन खरीदना है, तो वह ‘गैजेट्स’, ‘न्यू मोबाइल’ या ‘स्मार्टफोन’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर सकता है. इसके बाद ऐप में लेटेस्ट मोबाइल की लिस्ट सामने आ जाएगी और यूजर्स को सबसे अच्छे डील्स और नए प्रोडक्ट्स की जानकारी मिल सकेगी.

नए प्रोडक्ट्स और डील्स की जानकारी

‘इंटरेस्ट्स’ टूल का एक और बेहतरीन फीचर यह है कि यह लगातार अमेजन के स्टोर को स्कैन करता रहेगा और यूजर्स को नए प्रोडक्ट्स की जानकारी और बेस्‍ट डील्स के बारे में नोटिफिकेशन भेजेगा. यह टूल यूजर्स को यह तय करने में मदद करेगा कि उन्हें कौन सा प्रोडक्ट खरीदना चाहिए और कौन सा नहीं, जिससे वे स्मार्ट और सूझबूझ से शॉपिंग कर सकेंगे.

अमेरिका में उपलब्ध, बाकी देशों में कब आएगा?

‘इंटरेस्ट्स’ टूल फिलहाल अमेरिका में चुनिंदा आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है. अमेजन ने बताया कि यह सुविधा जल्दी ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी, और शॉपिंग करने वाले लोग इस टूल का इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह टूल भारत सहित अन्य देशों में कब उपलब्ध होगा, लेकिन इसकी संभावना है कि आने वाले महीनों में इसे विस्तार दिया जाएगा.

बोलकर प्रोडक्ट सर्च करने की सुविधा

एक और दिलचस्प फीचर जो ‘इंटरेस्ट्स’ टूल में जोड़ा गया है, वह है बोलकर प्रोडक्ट सर्च करने की सुविधा. इसका मतलब है कि यूजर्स अब बिना कीबोर्ड का इस्तेमाल किए, केवल बोलकर अपने मनपसंद प्रोडक्ट्स की सर्च कर सकेंगे. उदाहरण के लिए, यदि कोई यूजर बोलता है “मुझे स्मार्टफोन चाहिए”, तो एआई उस वॉयस कमांड को समझकर उपयुक्त प्रोडक्ट्स को सर्च करेगा. इससे शॉपिंग का अनुभव और भी ज्यादा सहज और आसान हो जाएगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

4 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

7 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

7 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

22 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

4 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

47 minutes ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

1 hour ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

4 hours ago