✕

होम / बिजनेस / Amazon India ने घोषित किए विजेताओं के नाम, इन तीन ने मारी बाजी

Amazon India ने घोषित किए विजेताओं के नाम, इन तीन ने मारी बाजी

उभरते हुए भारतीय बिजनेस तथा स्टार्टअप जो कंज्यूमर प्रोडक्ट के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए प्रोपेल एक्सेलेरेटर बेहद जरूरी समर्थन प्रदान करता है/

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: Amazon India ने एमेजॉन ग्लोबल सेलिंग प्रोपेल स्टार्टअप एक्सेलेरेटर (प्रोपेल एक्सेलेरेटर) सीजन-2 के विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी है. सोलथ्रेड्स, ईकोराइट और गो देसी प्रोपेल एक्सेलेरेटर सीजन-2 के विजेता के रूप में चुने गए. इन तीन विजेताओं को  100K डॉलर की इक्विटी-फ्री और 300K डॉलर का AWS एक्टिवेट क्रेडिट पुरस्कार के रूप में प्राप्त हुआ.

स्टार्टअप्स को मिलती है मदद
उभरते हुए भारतीय बिजनेस तथा स्टार्टअप जो कंज्यूमर प्रोडक्ट के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए प्रोपेल एक्सेलेरेटर बेहद जरूरी समर्थन प्रदान करता है ताकि ये ब्रांड्स वैश्विक स्तर पर अपने पैर जमा सकें. इन सभी बिजनेस एवं स्टार्टअप्स को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च करने एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कंज्यूमर प्रोडक्ट बनाने हेतु एमेजॉन का ग्लोबल सेलिंग प्रोग्राम पूरी तरह से समर्पित है. प्रोपेल एक्सेलेरेटर का दूसरा सीजन फरवरी 2022 में एक्सेल, डीएसजी कंज्यूमर पार्टनर्स, फायरसाइड वेंचर्स और सिकोइया कैपिटल इंडिया के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया गया था.

1000 स्टार्टअप ने लिया था हिस्सा
पूरे भारत से लगभग 1000 स्टार्टअप तथा ब्रांड्स ने प्रोपेल एक्सेलेरेटर प्रोग्राम के लिए आवेदन किया था, जिनमें से सबसे बेहतरीन शीर्ष 15 ग्रांट्स एवं स्टार्टअप को फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया. चुने गए स्टार्टअप में अल्मो, आविष्कार, बेलोरा, इकोराइट, एस्के, गो देसी, ग्रीनक्योर, हैथमिक, आईवीआई, मास्टरचो, मिनिमलिस्ट, शुमी, स्लीपी आउल कॉफी, सोलेथ्रेड्स और द आर्टमेंट आदि शामिल रहे.

15 फाइनलिस्ट चुने गए थे
चुने गए 15 फाइनलिस्ट ने बेहद संजीदा एवं प्रतिष्ठित जूरी के सामने अपने बिजनेस प्रपोजिशन प्रस्तुत किए. जूरी में प्रयाग मोहंती, फायरसाइड वेंचर्स के प्रिंसिपल, अभिषेक मोहन, सिकोइया कैपिटल इंडिया के प्रिंसिपल, राधिका अनंत, वीपी, एक्सेल, हरिहरन प्रेमकुमार, हेड, इंडिया बिजनेस, डीएसजी कंज्यूमर पार्टनर्स और प्रीथम एन, प्रिंसिपल, एमेजॉन संभव वेंचर फंड एंड कॉर्पोरेट डेवलपमेंट आदि शामिल रहे. इस जूरी पैनल ने विभिन्न मापदंडों पर प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया, जिसमें एक दमदार बिजनेस प्लान / मॉडल, बिजनेस आइडिया तथा स्केलेबिलिटी का मूल्यांकन किया गया. 

सरकारी प्राथमिकताओं पर जोर दे रही है Amazon
दीपक बागला, एमडी एंड सीईओ, इन्वेस्ट इंडिया ने प्रोपेल एक्सेलेरेटर सीजन-2 के विजेताओं की घोषणा करते हुए कहा, "आज भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम भारत को इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप में अग्रणी बना रहे हैं. डिजिटलीकरण के कारण भारतीय बिजनेस के लिए पहुंच तथा नए अवसर बहुत तेजी से खुल रहे हैं. मुझे इस बात की खुशी है कि एमेजॉन मुख्य रूप से 3 सरकारी प्राथमिकताओं पर जोर दे रही है- स्टार्टअप, नई तकनीकों को अपनाना तथा निर्यात को बढ़ावा देना. मुझे पूरा यकीन है कि प्रोपेल एक्सेलेरेटर जैसे कार्यक्रम हमें उभरते हुए बिजनेस एवं एमएसएमई को वैश्विक स्तर पर आगे लाने में सहायता करेंगे."

20 बिलियन डॉलर का लक्ष्य
अमित अग्रवाल, एसवीपी इंडिया एंड इमर्जिंग मार्केट्स, एमेजॉन ने कहा, "प्रोपेल एक्सेलेरेटर को भारत के अंदर एंटरप्रेन्योरशिप एवं इनोवेशन को वैश्विक स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से बनाया गया है. इस प्रतियोगिता में हमने प्रतियोगियों के अंदर इनोवेशन के प्रति एक गहरा जोश देखा. हम इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं और सीजन-2 के सभी फाइनलिस्ट को बधाई देना चाहते हैं. प्रोपेल एक्सेलेरेटर की सच्ची सफलता ज्यादा से ज्यादा स्टार्टअप और डी2सी ब्रांड्स को वैश्विक स्तर पर बाजारों में लांच होने में दिखती है. इस कार्यक्रम के द्वारा 2025 तक कुल निर्यात में 20 बिलियन डॉलर के लक्ष्य को हासिल करने का हमारा दृष्टिकोण भारत सरकार के लोकल तथा ग्लोबल दृष्टिकोण के अनुरूप है."

क्या है एमेजॉन ग्लोबल सेलिंग प्रोपेल एक्सेलेरेटर
इस कार्यक्रम को जनवरी 2021 में लॉन्च किया गया था. एमेजॉन ग्लोबल सेलिंग प्रोपेल एक्सेलेरेटर को कंज्यूमर प्रोडक्ट के क्षेत्र में शुरू हो रहे स्टार्टअप्स को वैश्विक स्तर पर लाने तथा उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया था. इस कार्यक्रम के अंतर्गत चुने हुए स्टार्टअप्स को इंडस्ट्री लीडर्स के साथ 1:1 मेंटरशिप प्राप्त होती है. साथ ही इन स्टार्टअप्स को निवेशकों से मिलने तथा वैश्विक स्तर पर उनका समर्थन प्राप्त करने में भी सहायता प्राप्त होती है. स्लर्रप फार्म, सिरोना और वेलबीइंग न्यूट्रिशन 2021 में कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के विजेता थे.

क्या है AWS एक्टिव क्रेडिट
प्रोपेल एक्सेलेरेटर सीजन-2 के विजेताओं को AWS एक्टिवेट प्रोग्राम के माध्यम से क्लाउड कंप्यूटिंग क्रेडिट में कुल मिलाकर 300K डॉलर की राशि मिलेगी. इस प्रोग्राम के माध्यम से बिल्कुल नए शुरू हो रहे स्टार्टअप को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं, जिनमें AWS क्रेडिट, तकनीकी सहायता तथा प्रशिक्षण आदि शामिल हैं. अन्य सभी फाइनलिस्ट को EWS एक्टिवेट क्रेडिट में कुल मिलाकर 600K डॉलर की धनराशि प्राप्त होगी.

VIDEO : कार की सीट बेल्ट पर नितिन गडकरी ने किया ये बड़ा ऐलान, जान लें वरना बहुत पछताएंगे
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

12 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

14 hours ago

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

15 hours ago

सेबी का जापानी समझौता: ऐसे नुकसान का निपटारा, जो अब अस्तित्व में ही नहीं है

एक पूर्णकालिक सदस्य ने निप्पॉन से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. दूसरे सदस्य अभी फैसला नहीं कर पाए हैं. बॉन्ड फिर से जीवित हो गए हैं. और सेबी चेयरमैन की डायरी बार-बार निप्पॉन से टकरा रही है.

16 hours ago

वेदांता की पूर्व डिप्टी CFO स्वाति चौहान ने शुरू की अपनी कंपनी, निवेशक संबंधों पर करेगी काम

गुरुग्राम की Vaydha Advisory स्मॉल और मिड-कैप कंपनियों को निवेशक संबंध (Investor Relations), IPO की तैयारी, कंपनियों के विभाजन और अधिग्रहण से जुड़ी सलाह देगी.

16 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

15 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

12 hours ago

ZEE5 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-क्रिएटिव नियुक्त हुए प्रिंस मिश्रा

प्राइम वीडियो में काम कर चुके प्रिंस मिश्रा के पास फिल्म, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो और ओटीटी क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है. ZEE5 में वह ब्रांड की पहचान मजबूत करने और दर्शकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर काम करेंगे.

14 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

14 hours ago

सेबी ने म्यूचुअल फंड के लिए शुरू की नेट सेटलमेंट की सुविधा, 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नियम

सेबी ने म्यूचुअल फंड स्कीमों को शेयरों की खरीद और बिक्री से मिलने वाली रकम को आपस में एडजस्ट करने की अनुमति दी है.

17 hours ago