होम / बिजनेस / Alphabet के CEO सुन्दर पिचाई की सैलरी बढ़ने से आखिर क्यों नाराज हैं लोग?

Alphabet के CEO सुन्दर पिचाई की सैलरी बढ़ने से आखिर क्यों नाराज हैं लोग?

कंपनी द्वारा जारी की गयी एक फाईलिंग की मानें तो CEO सुन्दर पिचाई की सैलरी एक आम कर्मचारी के मुकाबले 800 गुना ज्यादा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शुक्रवार को रिलीज की गयी एक सिक्योरिटीज फाइलिंग की मानें तो Alphabet के CEO (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) सुन्दर पिचाई को 2022 में लगभग 226 मिलियन डॉलर्स यानी 1854 करोड़ रुपयों का कुल मुआवजा मिला है. यह रकम Alphabet के कर्मचारियों को मिलने वाली मीडियन सैलरी से 800 गुना से भी ज्यादा है.

खबर से क्यों हैरान हुए लोग?
कंपनी द्वारा रिलीज़ की गयी फाइलिंग में सामने आया है कि पिचाई को मिलने वाले मुआवजे में 218 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 1788 करोड़ रुपयों की कीमत के स्टॉक अवार्ड्स भी शामिल थे. इस खबर ने सभी लोगों को चौंका कर रख दिया है क्योंकि दुनिया भर में Alphabet द्वारा लगातार छंटनी की जा रही है. जनवरी 2022 में Alphabet ने ग्लोबल लेवल पर 12000 पोजीशन्स, यानी अपने कर्मचारियों की कुल संख्या के लगभग 6% हिस्से को खाली करने के अपने प्लान की घोषणा की थी. 

कमर्चारी कर रहे हैं विरोध
सुन्दर पिचाई और Alphabet के मीडियन कर्मचारियों की सैलरी में मौजूद इस बड़े गैप ने लोगों के बीच असमान आय और मुआवजों की सही प्रैक्टिस को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. कुछ लोग कंपनी के एग्जीक्यूटिव पे को अपने कर्मचारियों के कल्याण से ऊपर रखने की आलोचना कर रहे हैं. पिछले कुछ महीनों में दुनिया भर में Alphabet द्वारा की जा रही छंटनी को लेकर कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन के बहुत से मामले भी सामने आये हैं.  

जारी हैं वॉकआउट प्रदर्शन
अप्रैल की शुरुआत में गूगल के सैंकड़ों कर्मचारियों ने कंपनी द्वारा की जा रही छंटनी के प्लान्स को लेकर लन्दन में एक वॉकआउट प्रदर्शन भी किया था. ठीक इसी तरह मार्च 2022 में गूगल के Zurich स्थित ऑफिस के कर्मचारियों ने 200 लोगों को प्रभावित करने वाली छंटनी की घोषणा को सुनकर वॉकआउट प्रदर्शन किया था. इन सभी मामलों ने कंपनी द्वारा की जा रही छंटनी के चलते Alphabet के कर्मचारियों के बीच बढ़ती अशांति को मुख्य रूप से लोगों के सामने लाकर रख दिया है.

यह भी पढ़ें: TV 18 ब्रॉडकास्ट ने Q4FY23 में ऐसा किया परफॉर्म, मजबूत होगी वित्तीय परफॉरमेंस?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

4 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

4 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

5 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

7 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

8 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह