होम / बिजनेस / अक्षय कुमार ने ब्रांड और बिजनेस रणनीति को तेज करने के लिए Exceed Group को बनाया रणनीतिक साझेदार

अक्षय कुमार ने ब्रांड और बिजनेस रणनीति को तेज करने के लिए Exceed Group को बनाया रणनीतिक साझेदार

यह कदम अक्षय कुमार को न सिर्फ एक सफल अभिनेता बल्कि एक सशक्त और दूरदर्शी उद्यमी के रूप में भी और मजबूत करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

अभिनेता और उद्यमी अक्षय कुमार ने अपने ब्रांड और बिजनेस ऑपरेशंस को और मजबूत व सुव्यवस्थित करने के लिए Exceed Group of Companies के साथ रणनीतिक साझेदारी की है. इस सहयोग का उद्देश्य अक्षय कुमार के बिजनेस इकोसिस्टम को एकीकृत करना और दीर्घकालिक विकास को गति देना है.

ब्रांड और बिजनेस को मिलेगी नई दिशा

Exceed Group of Companies को अक्षय कुमार के ब्रांड और बिजनेस ऑपरेशंस को लीड और कंसॉलिडेट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अक्षय कुमार ने बीते कुछ वर्षों में एक मजबूत बिजनेस फ्रेमवर्क तैयार किया है, जिसकी अगुवाई वेदांत बाली कर रहे हैं. इस कोर टीम में ज़ेनोबिया कोहला भी शामिल हैं, जो रणनीति, ग्रोथ और ऑपरेशंस को लगातार आगे बढ़ा रही हैं.

इस साझेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि वह हमेशा इस बात में विश्वास रखते हैं कि किसी भी टिकाऊ और सफल एंटरप्राइज की नींव मजबूत टीम और सही लोगों पर टिकी होती है. उन्होंने कहा कि Exceed Group का साथ जुड़ना उनके इसी सोच के अनुरूप है और इससे उनके ब्रांड व बिजनेस हितों में लंबे समय तक मूल्य सृजन होगा.

Exceed Group की रणनीति 

Exceed Group of Companies के फाउंडर अफसर ज़ैदी ने कहा कि अक्षय कुमार निरंतरता, विश्वसनीयता और बड़े पैमाने का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो Exceed के ब्रांड और बिजनेस निर्माण के दृष्टिकोण से पूरी तरह मेल खाते हैं. उन्होंने बताया कि कंपनी का फोकस एक ऐसा सुव्यवस्थित और भविष्य के लिए तैयार इकोसिस्टम बनाने पर होगा, जो रणनीतिक विकास को समर्थन दे, साथ ही अक्षय कुमार के ब्रांड की साख और पहचान को बनाए रखे.

बिजनेस इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती

इस साझेदारी के जरिए अक्षय कुमार का लक्ष्य अपने विविध बिजनेस वेंचर्स को एक संगठित ढांचे में लाना, रणनीतिक फैसलों को और प्रभावी बनाना और आने वाले समय में नए अवसरों का लाभ उठाना है. Exceed Group के जुड़ने से अक्षय कुमार के ब्रांड और बिजनेस को प्रोफेशनल मैनेजमेंट और स्ट्रक्चर्ड ग्रोथ की दिशा में एक बड़ा सहारा मिलने की उम्मीद है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

11 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

12 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

12 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

15 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

16 hours ago

बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

12 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

12 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

11 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

18 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

15 hours ago