होम / बिजनेस / RBI के एक्शन के बाद BoB से आई बड़ी खबर, इस अधिकारी ने छोड़ दिया Bank का साथ

RBI के एक्शन के बाद BoB से आई बड़ी खबर, इस अधिकारी ने छोड़ दिया Bank का साथ

बैंक ऑफ बड़ौदा के डिजिटल लोन कारोबार से अखिल हांडा ने खुद को अलग कर लिया है. उन्होंने डिजिटल लेंडिंग हेड के पद से इस्तीफा दे दिया है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) पर बड़ी कार्रवाई की थी. RBI ने बैंक को अपने मोबाइल ऐप ‘बॉब वर्ल्ड’ पर नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया था. ऐसा ग्राहकों को एप्लिकेशन पर शामिल करने के तरीके में सामने आई खामियों के चलते किया गया था. अब बैंक ऑफ बड़ौदा के BoB World से जुड़े रहे एक बड़े अधिकारी के इस्तीफे की खबर सामने आई है.  

BoB के साथ सफर खत्म
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के डिजिटल लोन कारोबार से अखिल हांडा ने खुद को अलग कर लिया है. उन्होंने डिजिटल लेंडिंग हेड के पद से इस्तीफा दे दिया है और इसके साथ ही BoB में अपनी पारी पर विराम लगा दिया है. अखिल हांडा की जगह अब Kadgatoor Sheetal Venkatesmurt अतिरिक्त तौर पर उनकी जिम्मेदारी संभालेंगे. अभी वह डिजिटल चैनल्स एंड ऑपरेशन्स के हेड भी हैं. हांडा बैंक के मोबाइल बैंकिंग ऐप BoB World को तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़े हुए थे. 

8 सालों तक रहे साथ
अखिल ने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में लिखा है कि 31 अक्टूबर 2023 उनका बैंक ऑफ बड़ौदा में आखिरी वर्किंग डे रहा. उन्होंने यह भी बताया कि बैंक छोड़ने का फैसला उन्होंने बहुत पहले ही कर लिया था और इसका ऐलान करने से पहले उन्हें ट्रांजिशन पीरियड का इंतजार कर रहे थे. हांडा BoB World को तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़े हुए थे. यह वही मोबाइल बैंकिंग ऐप है जिस पर RBI ने नए ग्राहक जोड़ने पर पाबंदी लगाई थी. RBI बैंक को इस ऐप के जरिए नए ग्राहक जोड़ने पर तत्काल रोक के आदेश दिए थे. बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ अखिल हांडा का सफर करीब आठ साल पहले 2015 में शुरू हुआ था. उन्होंने बैंक के स्ट्रैटेजिक डिजिटल डायरेक्शन की जिम्मेदारी संभाली. वह चीफ डिजिटल ऑफिसर के रूप में बैंक के कारोबार में डिजिटल बदलाव को लेकर जवाबदेह थे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

1 hour ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

1 hour ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

3 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

3 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें