होम / बिजनेस / आकाश में बड़ी छलांग की तैयारी में है Akasa, सीधे इतने विमानों का दे डाला ऑर्डर

आकाश में बड़ी छलांग की तैयारी में है Akasa, सीधे इतने विमानों का दे डाला ऑर्डर

झुनझुनवाला फैमिली के निवेश वाली 'अकासा एयर' लगातार खुद को मजबूत करने में जुटी है. कंपनी ने नए विमानों का ऑर्डर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

'अकासा एयर' (Akasa Air) आसमान में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है. कंपनी ने 150 बोइंग 737 मैक्स विमानों का ऑर्डर दिया है. झुनझुनवाला फैमिली के निवेश वाली 'अकासा' घरेलू बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है. बेड़े में नए विमानों के शामिल होने के बाद कंपनी कई नए रूट्स पर ऑपरेशन शुरू कर सकती है. 'अकासा एयर' ने इससे पहले 76 बोइंग 737 मैक्स विमानों का ऑर्डर दिया था.

इतने % है हिस्सेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हैदराबाद में आयोजित At Wings Event के दौरान 'अकासा एयर' ने नए विमानों का ऑर्डर दिया है. Akasa ने 2022 में उड़ान भरना शुरू किया था. कंपनी की बाजार में 4% हिस्सेदारी हासिल है. अकासा एयर घरेलू स्तर पर यात्रियों को आकर्षित करने में कामयाब रही है. अब कंपनी अंतर्राष्ट्रीय ऑपरेशंस शुरू करने की तैयारी में है. उसने इसके लिए योग्यता भी हासिल कर ली है. एयरलाइन इस साल दोहा और रियाद के लिए उड़ान शुरू कर सकती है. बता दें कि भारतीय नियमों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का पात्र होने के लिए विमानन कंपनी के बेड़े में कम से कम 20 विमान होने चाहिए.

तब बढ़ गई थी परेशानी
दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने 'आकास एयर' में पैसा लगाया था, लेकिन उसके टेकऑफ से पहले ही वह दुनिया से रुखसत हो गए. आकासा एयर की लॉन्चिंग शानदार रही. यह लो-कॉस्ट एयरलाइन यात्रियों को आकर्षित करने में कामयाब रही है. हालांकि, पिछले साल उस समय कंपनी की मुश्किलें एकदम से बढ़ गई थीं कि जब एयर इंडिया से जुड़ने के लिए इसके 40 पायलटों ने बिना कोई नोटिस दिए इस्तीफा दे दिया था. इससे एयरलाइन को अपनी उड़ानों में कटौती के लिए मजबूर होना पड़ा था और उसकी बाजार हिस्सेदारी में 1% की गिरावट आ गई थी. 

ये भी [पढ़ें - अब सिविल एविएशन मिनिस्‍ट्री ने जारी किए नए नियम, क्‍या कम हो पाएगी यात्रियों की परेशानी?

Akasa के पास है मौका
भारतीय बाजार में इस समय इंडिगो का कब्जा है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo के पास 60% हिस्सेदारी है. जबकि टाटा समूह के एयरलाइंस की संयुक्त हिस्सेदारी 26% है. स्पाइसजेट मुश्किल दौर से गुजर रही है और गो फर्स्ट दिवालिया ही चुकी है. जेट एयरवेज की वापसी कब होगी, कहना मुश्किल है. ऐसे में आकासा के पास बाजार पर पकड़ मजबूत करने का सुनहरा मौका है. कंपनी भी इस बात को बखूबी समझती है, इसलिए उसने 150 नए विमानों का ऑर्डर दिया है. आने वाले समय में Akasa Air कई नए रूट्स पर सेवाएं शुरू कर सकती है.   
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

11 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago