✕

होम / बिजनेस / Airtel ने चुकाया ₹5985 करोड़ का अतिरिक्त स्पेक्ट्रम बकाया, ऊंचे कर्ज से मिली राहत

Airtel ने चुकाया ₹5985 करोड़ का अतिरिक्त स्पेक्ट्रम बकाया, ऊंचे कर्ज से मिली राहत

Airtel अब चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उच्च लागत वाली स्पेक्ट्रम देनदारियों के 25,981 करोड़ रुपये का वक्त से पहले भुगतान कर चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारती एयरटेल और उसकी सहायक कंपनी भारती हेक्साकॉम लिमिटेड ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) को अतिरिक्त 5,985 करोड़ रुपये के बकाया का पहले ही भुगतान कर दिया है. यह बकाया 2024 की नीलामी में हासिल स्पेक्ट्रम से संबंधित था. इस तरह कंपनी ने ऊंची लागत वाले कर्ज को निपटा दिया है. एयरटेल ने यह जानकारी दी.

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी

भारती एयरटेल ने शेयर बाजारों को बताया है, "भारती एयरटेल और उसकी सब्सिडियरी भारती हेक्साकॉम ने दूरसंचार विभाग को अतिरिक्त 5,985 करोड़ रुपये का समय से पहले भुगतान किया है. इसके साथ 2024 की नीलामी से संबंधित 8.65 प्रतिशत की उच्च लागत वाली ब्याज देनदारियों का समय से पहले पूरा भुगतान हो गया है."

कंपनी के अनुसार, "एयरटेल ने अपनी उच्च लागत वाली स्पेक्ट्रम देनदारियों का एडवांस पेमेंट जारी रखा है. इससे उसका कर्ज और कर्ज की लागत कम हो रही है. यह वित्तीय सूझबूझ, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और मजबूत कैपिटल पोजिशन को लेकर कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है."

क्यूमुलेटिव रूप से स्पेक्ट्रम देनदारी मद में 66,665 करोड़ का भुगतान 

एयरटेल अब चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उच्च लागत वाली स्पेक्ट्रम देनदारियों के 25,981 करोड़ रुपये का वक्त से पहले भुगतान कर चुकी है. इसके साथ कंपनी ने अब तक क्यूमुलेटिव रूप से स्पेक्ट्रम देनदारी मद में 66,665 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. कंपनी के अनुसार, "इन भुगतान के चलते, एयरटेल ने स्पेक्ट्रम देनदारियों पर अपने कर्ज की लागत को घटाकर औसतन लगभग 7.22 प्रतिशत कर दिया है. यह लागत बाकी 52,000 करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम देनदारियों (एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू देनदारियों को छोड़कर) पर है."

इसके अलावा, एयरटेल की सब्सिडियरी Network i2i Limited ने वॉलंटरी रूप से कॉल ऑप्शन का इस्तेमाल किया है और वित्त वर्ष 2019-20 में जारी किए गए एक अरब डॉलर के परपेचुअल नोट्स को भुनाया है. कॉल ऑप्शन के तहत परपेचुअल बॉन्ड जारी करने वालों को एक खास वक्त पर या कुछ निश्चित शर्तों के तहत बॉन्ड को भुनाने की इजाजत होती है. हालांकि, इस प्रकार के बॉन्ड की सैद्धांतिक रूप से कोई मैच्योरिटी डेट नहीं होती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

5 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

7 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

7 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

22 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

4 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

54 minutes ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

1 hour ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

5 hours ago