✕

होम / बिजनेस / Airtel बंद करने जा रही है अपना Music स्ट्रीमिंग ऐप, जानिए कर्मचारियों का क्या होगा?

Airtel बंद करने जा रही है अपना Music स्ट्रीमिंग ऐप, जानिए कर्मचारियों का क्या होगा?

एयरटेल प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने एयरटेल म्यूजिक से समझौता कर लिया है. साथ ही लोगों तक एप्पल टीवी का कंटेंट भी उपलब्ध कराएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल (Bharti Airtel) एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. भारती एयरटेल के इस कदम से बड़े स्तर पर लोग प्रभावित हो सकते हैं. दरअसल, भारती एयरटेल म्यूजिक वर्टिकल से बाहर निकल जाएगी. भारती एयरटेल विंक म्यूजिक एप को बंद करने जा रही है. विंक म्यूजिक के सभी कर्मचारियों को एयरटेल समूह में शामिल कर लिया जाएगा. एयरटेल के यूजरों को एपल म्यूजिक तक पहुंच मिलेगी.

Airtel ने Apple म्यूजिक से कर लिया समझौता 

सुनील मित्तल के नेतृत्व वाली भारती एयरटेल ने बताया कि उन्होंने एप्पल म्यूजिक (Apple Music) के साथ समझौता कर लिया है. वह अपने आईफोन यूजर्स को स्पेशल ऑफर्स के जरिए म्यूजिक सर्विसेज उपलब्ध कराएगी. एयरटेल के प्रवक्ता ने बताया कि अगले कुछ महीनों में विंक म्यूजिक एप को बंद कर दिया जाएगा. हम म्यूजिक बिजनेस को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं. हम सभी कर्मचारियों को जोड़े रखेंगे. किसी की भी छंटनी नहीं की जाएगी.

Airtel यूजर्स को Apple टीवी का कंटेंट देखने को मिलेगा

कंपनी प्रवक्ता ने बताया कि विंक प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन खरीद चुके यूजर्स को एयरटेल की ओर से स्पेशल ऑफर दिए जाएंगे. कंपनी ने बताया कि एयरटेल एक्सट्रीम (Airtel Xstream) का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को इसी साल एप्पल टीवी का कंटेंट देखने को मिलेगा. इसके लिए आपके पास एयरटेल प्रीमियम वाईफाई और पोस्टपेड कनेक्शन होना चाहिए. एप्पल म्यूजिक और एप्पल टीवी के ऑफर सिर्फ भारत के एयरटेल कस्टमर्स को ही दिए जाएंगे.

ब्रिटेन के बीटी ग्रुप का कर लिया था अधिग्रहण 

हाल ही में भारती एयरटेल ने ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी बीटी ग्रुप (BT Group) को खरीदकर सभी को चौंका दिया था. भारती ग्रुप ने लगभग 4 अरब डॉलर में बीटी ग्रुप के सबसे बड़े शेयरहोल्डर पैट्रिक ड्रेही (Patrick Drahi) के अल्टिस ग्रुप (Altice Group) की 24.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया था. इस डील के लिए सुनील मित्तल ने बार्कलेज बैंक (Barclays Bank) से बड़ा कर्ज लिया है. इसके अलावा भारती ग्रुप इस सौदे को पूरा करने के लिए और ज्यादा कर्ज जुटाने की कोशिश कर रहा है.

क्‍या हैं फैसले के पीछे कारण?

Airtel के इस फैसले के पीछे कई कारण हो सकते हैं. इसमें म्‍यूजिक स्‍ट्रीमिंग इंडस्‍ट्री में स्‍पॉटिफाई, एपल म्‍यूजिक और गाना जैसे बड़े खिलाड़‍ियों से कड़ी प्रतिस्‍पर्धा और लागत में कटौती में शामिल हैं. इस तरह के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि एयरटेल अब अपने कोर बिजनेस, यानी टेलीकॉम सेवाओं पर अधिक फोकस करना चाहती हो.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

9 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

7 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

6 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

6 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

5 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

9 hours ago