होम / बिजनेस / सस्ता होगा हवाई सफर! इस वजह से घट सकता है किराया 

सस्ता होगा हवाई सफर! इस वजह से घट सकता है किराया 

एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में महीने की पहली और 16 तारीख को बदलाव किया जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आने वाले दिनों में हवाई सफर सस्ता हो सकता है. इसकी वजह है एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में गिरावट. सोमवार यानी आज ATF के दाम में 12% की नरमी देखने को मिली है. एटीएफ की कीमतों में महीने की पहली और 16 तारीख को बदलाव किया जाता है. माना जा रहा है कि इस कटौती के बाद एयरलाइन कंपनियां किराये में कमी कर सकती हैं.

खर्च में ATF का बड़ा हिस्सा
एयरलाइन कंपनियों के खर्च में एटीएफ का बड़ा हिस्सा होता है. एक अनुमान के मुताबिक, एयरलाइन की ऑपरेशनल कॉस्ट में जेट फ्यूल का योगदान लगभग 40% होता है. लिहाजा, उम्मीद की जा सकती है कि इस गिरावट का फायदा कंपनियां ग्राहकों को दें. हालांकि, यह भी संभव है कि कोरोना की मार का हवाला देते हुए एयरलाइन कंपनियां राहत देने से इनकार कर दें. 

तीसरी बड़ी कटौती
सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार, अब दिल्ली में ATF के दाम 1,38,147.93 रुपए किलोलीटर से घटकर 1,21,915.57 रुपए किलोलीटर हो गए हैं. गौरतलब है कि यह इस साल अब तक की सिर्फ तीसरी कटौती है. जून 2022 में एटीएफ की कीमतें 141.232.87 रुपए प्रति किलोलीटर के स्तर पर पहुंच गई थीं. हालांकि, अब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में कमी के कारण जेट फ्यूल की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. 16 जुलाई को एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF ) के भाव में 2.2 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी.

फायदा तो मिलना चाहिए
पिछले कुछ वक्त में एयर फेयर यानी हवाई किराए में ज़बरदस्त उछाल आया है. एयरलाइन कंपनियों ने कभी कोरोना का हवाला देकर तो कभी एविएशन टरबाइन फ्यूल की चढ़ती कीमतों की बात कहकर किराया बढ़ाया है. अब जब ATF के दामों में कटौती हुई है, तो इसका कुछ न कुछ फायदा हवाई यात्रियों को मिलना ही चाहिए. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

द ग्रेट सेबी शफल: जब भांगड़ा बैलेंस शीट्स पर भारी पड़ता है

एक फाउंडेशन डे जिसे भूलना मुश्किल या शायद, जिसे आप भूल ही नहीं सकते.

44 minutes ago

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

1 day ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

1 day ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

1 day ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

1 day ago


बड़ी खबरें

देवेंद्र फडणवीस का शिरपुर को तोहफा, 1200 बेड के अस्पताल और 40,000 करोड़ निवेश से विकास को रफ्तार

यह अत्याधुनिक अस्पताल श्री विले पार्ले केलावणी मंडल (SVKM) द्वारा विकसित किया गया है. इसे एक क्षेत्रीय हेल्थकेयर हब के रूप में स्थापित किया जा रहा है, जो महाराष्ट्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश और गुजरात के मरीजों को भी सेवाएं देगा.

1 hour ago

द ग्रेट सेबी शफल: जब भांगड़ा बैलेंस शीट्स पर भारी पड़ता है

एक फाउंडेशन डे जिसे भूलना मुश्किल या शायद, जिसे आप भूल ही नहीं सकते.

44 minutes ago

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

57 minutes ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.

1 day ago

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

1 day ago