✕

होम / बिजनेस / Air India घरेलू मार्गों पर करेगी प्रीमियम इकॉनमी क्लास की शुरुआत, जानिए इसमें यात्रियों के लिए क्या होगा खास?

Air India घरेलू मार्गों पर करेगी प्रीमियम इकॉनमी क्लास की शुरुआत, जानिए इसमें यात्रियों के लिए क्या होगा खास?

एयर इंडिया (Air India) ने कुछ घरेलू मार्गों पर प्रीमियम इकॉनमी क्लास की शुरू करने की घोषणा की है. इसके तहत एयरलाइन ने दो नए ए320 नियो विमानों को तीन श्रेणियों में बांटा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) ने अपने यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है. दरअसल, एयर इंडिया अगले महीने से चुनिंदा घरेलू मार्गों (Domestic Routes) पर प्रीमियम इकनॉमी श्रेणी (Premium Economy Class) सर्विस शुरू करने जा रही है. आपको बता दें. यह श्रेणी उपलब्ध कराने वाली एयर इंडिया दूसरी भारतीय एयरलाइन कंपनी बन जाएगी. अभी तक सिर्फ विस्तारा (Vistara) ही घरेलू मार्गों पर प्रीमियम इकनॉमी यात्रा श्रेणी उपलब्ध कराती है. तो चलिए जानते हैं एयर इंडिया कब यह सर्विस शुरू करेगी और इसमें यात्रियों को क्या सुविधाएं मिलेंगी?

जुलाई में शुरू होगी सुविधा
जानकारी के अनुसार एयर इंडिया इस सुविधा को जुलाई 2024 से शुरू करेगी. कंपनी फिलहाल  दिल्ली -चंडीगढ़-दिल्ली और  दिल्ली -बेंगलुरु-दिल्ली रूट्स पर प्रीमियम इकॉनमी सीटें उपलब्ध कराएगी. यह पहली बार है जब एयरलाइन ने अपने छोटे आकार के विमान में प्रीमियम इकनॉमी कैबिन पेश किया है. कंपनी ने दो नए A320neo (ए320 नियो) विमानों को तीन श्रेणियों में बांटा है, जिसमें बिजनेस क्लास में 8 सीटें, प्रीमियम इकोनॉमी क्लास में एक्स्ट्रा लेगरूम के साथ 24 सीटें और इकोनॉमी क्लास में 132 सीटें शामिल हैं.

नए बिजनेस कैबिन में ऐसी होंगी सीटें
कंपनी के अनुसार नई प्रीमियम इकोनॉमी क्लास में चार-तरफा हेडरेस्ट के साथ बड़ी सीटें, 4 इंच की रिक्लाइन के साथ 32 इंच की चौड़ी सीट पिच और पीईडी होल्डर और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसी अन्य सुविधाएं हैं. वहीं, नए बिजनेस कैबिन में 40 इंच की एर्गोनोमिक सीटें हैं. इनमें 7 इंच की गहरी रिक्लाइन, एक एडजस्टेबल आर्मरेस्ट, फुटरेस्ट और बैकरेस्ट, एक ट्रे टेबल है, जिसे एक बटन दबाने पर खोला जा सकता है. इसमें एक पीईडी होल्डर शामिल है और कई चार्जिंग पोर्ट है. 
 
ये है एयरलाइन की आगे की योजना
एयर इंडिया ने अगले साल तक अपने पूरे फुल-सर्विस नैरो-बॉडी फ्लीट में थ्री-क्लास कॉन्फिगरेशन शुरू करने की योजना बनाई है. मौजूदा विमानों को अब धीरे-धीरे रिफिट के लिए शामिल किया जा रहा है, जबकि फ्लीट में शामिल होने वाले नए विमानों को नए एयर इंडिया अनुभव के साथ डिलीवर किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एयर इंडिया 100 से अधिक विमानों को नया बनाएगी, जिनमें 40 वाइड-बॉडी विमान शामिल हैं.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

12 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago