होम / बिजनेस / Air India ने इस कंपनी के साथ बढ़ाई अपनी साझेदारी, ग्राहकों को ये होने जा रहा है फायदा 

Air India ने इस कंपनी के साथ बढ़ाई अपनी साझेदारी, ग्राहकों को ये होने जा रहा है फायदा 

एयर इंडिया की जीडीएस के साथ साझेदारी तो पहले से रही है लेकिन इस बार कंपनी ने कई नई सुविधाओं को लेकर भी करार किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अपने सुधार कार्यक्रम में जुटी टाटा ग्रुप की विमान कंपनी एयर इंडिया ने जीडीएस के साथ चली आ रही अपनी साझेदारी को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है. इस साझेदारी के तहत अब जहां एयर इंडिया के ग्राहकों को अब नई सुविधाएं मिल सकेंगी वहीं दूसरी ओर जीडीएस एयर इंडिया की सीट इंवेंट्री से लेकर किराए को और बेहतर तरीके से बाजार में पेश करेगी, जिससे विमान कंपनी देश से लेकर विदेश में अपनी यात्री संख्‍या में इजाफा कर पाएगी.

क्‍या खास है इस साझेदारी में? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया की जीडीएस (ग्‍लोबल डिस्‍ट्रीब्‍यूशन सिस्‍टम) कंपनी के साथ साझेदारी पुरानी ही है. लेकिन इस बार जो साझेदारी हुई है उसमें कई नई चीजों को जोड़ा गया है. इनमें पर्सनेलॉइज्‍ड प्राइसिंग, आकर्षक फेयर बंडल और कई अतिरिक्‍त सुविधाएं भी कंपनी अब एयर इंडिया के ग्राहकों को मुहैया कराएगी.  इसे लेकर एयर इंडिया ने कहा है कि उसने जीडीएस के साथ अपने समझौते को जो आगे बढ़ाया है उससे ग्राहकों को एयर इंडिया प्रोडक्‍ट अब और आकर्षक तरीके से मिल पाएंगे.

ट्रैवलपोर्ट अब और बेहतर तरीके से एयर इंडिया के ग्राहकों को अलग-अलग सुविधा मुहैया करा पाएगा. एयर इंडिया की जीडीएस के साथ फिर से हुई साझेदारी के तहत एनसीडी प्रोडक्‍ट के वितरण और सर्विसिंग को भी शामिल किया गया है. अलग-अलग एयरलाइन जीडीएस सिस्‍टम को जैसे अमेडेस, साबरे और ट्रैवलपोर्ट को अपने एजेंटों को फी के लिए टिकट वितरित करने का काम करती है. 

एयर इंडिया में हो रहा है बड़ा बदलाव 
एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल और ट्रांसफॉर्मेशन अधिकारी निपुण अग्रवाल का कहना है कि एयर इंडिया की भविष्‍य की ग्रोथ के लिए लगभग सभी स्‍तर पर सुधार किए जा रहे हैं. अपने डिस्‍ट्रीब्‍यूशन को मजबूत बनाने के साथ-साथ जीडीएस के साथ किए जा रहे समझौते को फिर से किया जाना इसी का उदाहरण है. कंपनी अलग-अलग सुधारों के जरिए अपनी क्षमता में सुधार करने की कोशिश कर रही है, जिससे हम तेजी से भविष्‍य में आगे बढ़ सकें. 

इस साझेदारी से मिलेगी बड़ी कामयाबी 
एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल और ट्रांसफॉर्मेशन अधिकारी निपुण अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल ने कहा कि भारत का विमानन उद्योग तेजी से विकास कर रहा है और एयर इंडिया के प्रौद्योगिकी साझेदारों, अमाडेस, सेबर और ट्रैवलपोर्ट की पसंद, पूरी तरह से हमसे मेल खाती है. निपुण ने कहा कि इस तरह की नई साझेदारी से रिटेल सेल बिक्री के ट्रेंड को आगे बढ़ाने से लेकर अपने उत्‍पाद को वैश्विक मंच पर पेश करने, नए बाजारों तक अपनी पहुंच बढ़ाने और हमारी ग्राहक पहुंच को व्यापक बनाने में हमें मदद मिलेगी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क महंगा होगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: अशोक कुमार पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

8 minutes ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

3 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

3 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

6 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

6 hours ago

बड़ी खबरें

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

3 hours ago

लौह अयस्क महंगा होगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: अशोक कुमार पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

8 minutes ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

2 hours ago