होम / बिजनेस / Air India ने इस Airline के साथ की साझेदारी, जानिए आपको क्या होगा फायदा?
Air India ने इस Airline के साथ की साझेदारी, जानिए आपको क्या होगा फायदा?
एयर इंडिया के सीईओ ने कहा कि आने वाले दिनों में हमें 30 नए विमान मिलने जा रहे हैं. इनमें से आधे अंतराष्ट्रीय रूटों पर संचालित होंगे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
Air india में जब से बदलाव हुए उसके बाद शीर्ष स्तर से लेकर सभी जगहों पर बदलाव हो रहा है. कंपनी एक ओर जहां नए विमान खरीदकर अपनी आय सुधारने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने की भी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में अब एयर इंडिया ने अलास्का एयरलाइन के साथ साझेदारी की है जिसका सीधा फायदा यात्रियों को होने जा रहा है. इस समझौते के बाद एयर इंडिया के यात्री निर्बाध रूप से अमेरिका के 32 शहरों की यात्रा कर पाएंगे.
क्या है ये समझौता?
एयर इंडिया और अलास्का एयर लाइन (Alaska Airline) के बीच हुए इस समझौते के अनुसार इसमें इंटरलाइनिंग को शामिल किया गया है. इसके तहत दोनों एयरलाइन एक दूसरे के गंतव्यों के लिए टिकट की बुकिंग ऑफर कर सकते हैं. दोनों विमान कंपनियों के बीच एक और समझौता हुआ है जिसके अनुसार, एयर इंडिया थ्रू फेयर के जरिए अलास्का एयरलाइन द्वारा कवर किए जा रहे रूट पर यात्रा ऑफर पेशकश करने की अनुमति दी जाएगी.
कितनी फ्लाईट्स को ऑपरेट कर रही है Air India?
मौजूदा समय में एयर इंडिया दिल्ली, बैंग्लुरु, मुंबई से अमेरिका के पांच बड़े शहरों के लिए यात्राओं को ऑपरेट कर रहा है. इनमें अमेरिका के जो शहर शामिल हैं उनमें न्यूयॉर्क, नेवॉर्क, वाशिंगटन, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया वीकली तौर पर आने वाले विंटर सीजन में 400 नई फ्लाइटों को ऑपरेट करने की योजना बना रहा है. इनमें से आधे से ज्यादा विमान अंतराष्ट्रीय रूटों पर ऑपरेट होंगी.
क्या बोले एयर इंडिया के सीईओ?
अपने सभी कर्मचारियों को किए गए मेल में कंपनी के सीईओ विल्सन कैंपबेल ने कहा कि इस साल की विंटर में हमें 30 विमानों की डिलीवरी हो जाएगी, जिसके बाद हफ्ते में 400 से ज्यादा वीकली फ्लाइट शुरू हो जाएंगी. इनमें 200 से ज्यादा फ्लाइट विदेशी रूटों पर शुरू होंगी इनमें नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और साउथ ईस्ट एशिया के लिए शुरू होंगी. मौजूदा समय में एयर इंडिया हर हफ्ते 2900 फ्लाइट को संचालित कर रही है.
इनमें से 32 प्रतिशत अंतराष्ट्रीय रूटों पर चलती हैं. हम अगले कुछ महीनों में 4 नए अंतराष्ट्रीय स्टेशन बनाने की योजना पर भी काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम इसके बारे में और विस्तार से बताएंगे. लेकिन तब तक हमारी अभी की साझेदारी अलास्का के साथ हुई है जिससे यात्रियों को काफी फायदा होगा.
टैग्स