✕

होम / बिजनेस / Air India को मिला नया CFO, इनके सामने ये होने वाली है सबसे बड़ी चुनौती

Air India को मिला नया CFO, इनके सामने ये होने वाली है सबसे बड़ी चुनौती

कंपनी के नए CFO यहां ज्‍वॉइन करने से पहले टाटा प्रोजेक्‍ट लिमिटेड में काम कर रहे थे. उनके पास इस सेक्‍टर का 30 सालों का अनुभव है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एयर इंडिया में कर्मचारियों की सैलरी में हुए इजाफे के बाद कंपनी को नया सीएफओ (चीफ फाइनेंस ऑफिसर) मिल गया है. आने वाले 10 जून से कंपनी के नए सीएफओ की कमान संजय शर्मा संभालने जा रहे हैं. संजय गुप्‍ता ऐसे समय में कंपनी के इस अहम पद पर जिम्‍मेदारी संभालने जा रहे हैं जब एयर इंडिया और विस्‍तारा के विलय को इस साल तक खत्‍म किया जाना है. यही नहीं एयर इंडिया एक्‍सप्रेस के कर्मचारियों की नाराजगी लगातार बनी हुई है. 

आखिर कौन हैं संजय शर्मा?
संजय शर्मा कंपनी के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्‍सन को रिपोर्ट करेंगे. संजय शर्मा के पास इस क्षेत्र में काम करने का 30 सालों से ज्‍यादा का अनुभव है. उनकी विशेषज्ञता कॉर्पोरेट फाइनेंस, इंवेस्‍टमेंट बैंकिंग और रियल स्‍टेट जैसे क्षेत्रों में रही है. संजय शर्मा एयर इंडिया में आने से पहले टाटा प्रोजेक्‍ट लिमिटेड में बतौर सीएफओ काम कर रहे थे. उससे पहले शर्मा टाटा रिएलिटी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर लिमिटेड(Tata Reality Infrastructure Limited) और डच बैंक (Deutsche Bank Group)में एमडी और हेड ऑफ इक्विटी कैपिटल मार्केटर रह चुके हैं.वो इससे पहले डीएसपी मेरिल लिंच लिमिटेड(DSP Merrill Lynch Limited) मुंबई में और मेरिल लिंच एशिया पैसिफिक हांगकांग में काम कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में वोट डालिए और इस फूड डिलीवरी कंपनी से लीजिए 50 % डिस्‍काउंट

क्‍या बोले एयर इंडिया सीईओ? 
संजय शर्मा की ज्‍वॉ‍इंनिंग पर एयर इंडिया सीईओ कैंपबेल विल्‍सन ने कहा कि हमें संजय के टीम में शामिल होने पर खुशी है और हम एयर इंडिया में चल रहे परिवर्तन में उनके योगदान की आशा करते हैं. एयर इंडिया के एमडी और सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा, हम विनोद को कंपनी में उनकी लंबी सेवा के लिए और निजी स्वामित्व में परिवर्तन और उसके बाद के परिवर्तन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए भी धन्यवाद देते हैं. 
जनवरी 2022 में, टाटा समूह ने सरकार से एयर इंडिया का अधिग्रहण कर लिया, जिससे भारत के कर्ज में डूबे, घाटे में चल रहे और पूरी तरह से अक्षम ध्वज वाहक के लिए आशा जगी, जिसे लगातार सरकारों द्वारा बंद कर दिया गया था.

एयर इंडिया मर्जर प्‍लान 
संजय शर्मा ने एयर इंडिया को ऐसे समय में ज्‍वॉइन किया है जब उसमें बड़ा परिवर्तन हो रहा है. एक ओर जहां कंपनी अपनी पुरानी ग्‍लोरी पाने की कोशिश कर रही है वहीं दूसरी ओर विस्‍तारा और एयर इंडिया एक्‍सप्रेस के विलय की भी तैयारी हो रही है. इससे दो साल पहले टाटा ने भारत सरकार से एयर इंडिया को खरीद लिया था. वहीं कंपनी ने एयर इंडिया के 18000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की घोषणा की है. हालांकि कंपनी की ओर से अभी ये नहीं बताया गया है कि कितना इजाफा किया जाएगा. कंपनी ने इसे अप्रैल से देने का फैसला किया है. इसके कारण कंपनी को एक महीने का एरियर भी देना होगा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

8 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

12 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

12 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

13 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

8 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.