होम / बिजनेस / Air India की उड़ानें होंगी महंगी, फ्यूल सरचार्ज बढ़ा, घरेलू से इंटरनेशनल तक असर

Air India की उड़ानें होंगी महंगी, फ्यूल सरचार्ज बढ़ा, घरेलू से इंटरनेशनल तक असर

एयरलाइन ने घरेलू रूट्स के लिए अब दूरी आधारित फ्यूल सरचार्ज लागू किया है, यानी जितनी लंबी दूरी, उतना ज्यादा सरचार्ज होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ा झटका है. एयर इंडिया (Air India) ने बढ़ती ईंधन लागत के दबाव के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज में संशोधन कर दिया है. 8 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले इस फैसले का सीधा असर टिकट कीमतों पर पड़ेगा, जिससे यात्रियों का बजट बढ़ना तय माना जा रहा है.

बढ़ती ईंधन कीमतों ने बढ़ाया दबाव

दुनिया भर में जेट फ्यूल की कीमतों में तेज उछाल के चलते एयरलाइन कंपनियों की लागत बढ़ गई है. हाल के हफ्तों में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें लगभग दोगुनी हो चुकी हैं. उद्योग संगठन इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के अनुसार, मार्च के आखिरी सप्ताह में जेट फ्यूल की औसत कीमत करीब 195 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जो फरवरी के अंत में करीब 99 डॉलर थी. इसी लागत दबाव को देखते हुए एयर इंडिया ने अपने फ्यूल सरचार्ज स्ट्रक्चर में बदलाव किया है.

घरेलू उड़ानों के लिए नया स्ट्रक्चर

एयरलाइन ने घरेलू रूट्स के लिए अब दूरी आधारित फ्यूल सरचार्ज लागू किया है, यानी जितनी लंबी दूरी, उतना ज्यादा सरचार्ज होगा. 0 से 500 किलोमीटर तक की उड़ानों के लिए 299 रुपये का सरचार्ज लगेगा. 501 से 1000 किलोमीटर के लिए 399 रुपये, 1001 से 1500 किलोमीटर के लिए 549 रुपये, 1501 से 2000 किलोमीटर के लिए 749 रुपये और 2000 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए 899 रुपये प्रति यात्री, प्रति सेक्टर तक शुल्क तय किया गया है. यह नया ढांचा पूरे एयर इंडिया ग्रुप पर लागू होगा, जिसमें Air India Express की उड़ानें भी शामिल हैं.

इंटरनेशनल रूट्स पर ज्यादा असर

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में फ्यूल सरचार्ज और ज्यादा बढ़ाया गया है, क्योंकि यहां ईंधन कीमतों पर सीधा नियंत्रण नहीं होता. अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से शुल्क तय किया गया है. SAARC क्षेत्र के लिए यह 24 डॉलर से शुरू होता है, जबकि पश्चिम एशिया के लिए 50 डॉलर तय किया गया है. दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों के लिए 100 डॉलर और सिंगापुर के लिए 60 डॉलर का शुल्क लगेगा. वहीं अफ्रीका के लिए 130 डॉलर, यूरोप (यूके सहित) के लिए 205 डॉलर और उत्तरी अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया के लिए 280 डॉलर तक का सरचार्ज लागू किया गया है. इससे लंबी दूरी की उड़ानों के टिकट खासतौर पर महंगे होने की संभावना है.

किन टिकटों पर नहीं लगेगा असर

एयरलाइन ने साफ किया है कि नई दरें 8 अप्रैल से लागू होंगी. इससे पहले बुक किए गए टिकटों पर यह सरचार्ज लागू नहीं होगा, जब तक कि यात्री टिकट में कोई बदलाव न करें. साथ ही कंपनी का कहना है कि बढ़े हुए सरचार्ज के बावजूद वह ईंधन लागत का पूरा बोझ यात्रियों पर नहीं डाल रही है और कुछ हिस्सा खुद वहन कर रही है.

फिलहाल यह बदलाव अस्थायी नहीं माना जा रहा. Air India ने संकेत दिया है कि वह बाजार की स्थिति और ईंधन कीमतों के आधार पर समय-समय पर सरचार्ज की समीक्षा करती रहेगी. ऐसे में अगर कच्चे तेल और ATF की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहता है, तो आने वाले समय में हवाई किराए और भी बदल सकते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago