✕

होम / बिजनेस / एविएशन सेक्टर से आईं 2 बड़ी खबरें, आपको भी होनी चाहिए इनकी खबर

एविएशन सेक्टर से आईं 2 बड़ी खबरें, आपको भी होनी चाहिए इनकी खबर

एयर इंडिया के कर्मचारियों को टाटा का कर्मचारी बनने के बाद पहली बार अच्छी खबर सुनने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एविएशन सेक्टर से 2 बड़ी खबरें सामने आई हैं. एयर इंडिया (Air India) ने जहां अपने कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा किया है. वहीं, इंडिगो ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में जबरदस्त मुनाफा कमाया है. पहले बात करते हैं एयर इंडिया की. टाटा समूह (Tata Group) के हाथ में जाने के बाद एयर इंडिया के कर्मचारियों के वेतन में पहली बार बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही, पायलटों के लिए एनुअल टारगेट परफॉर्मेंस बोनस (Bonus) की व्यवस्था भी शुरू की गई है. जानकारों का मानना है कि विस्तारा और एयर इंडिया एक्सप्रेस में बीते दिनों दिखाई दी विरोध की चिंगारी के बाद यह फैसला सुनिश्चित करेगा कि एयर इंडिया में ऐसा कुछ न हो.  

एयर इंडिया में इतने कर्मचारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर इंडिया के कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी का निर्णय एक अप्रैल, 2024 से प्रभावी होगा. जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में प्रदर्शन के आधार पर कर्मचारियों को बोनस भी दिया जाएगा. हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया कि इस वेतन बढ़ोतरी का दायरा क्या है. जनवरी, 2022 में सरकार द्वारा एयर इंडिया का नियंत्रण टाटा समूह को सौंपे जाने के बाद पहली बार इसके कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी है. बता दें कि एयर इंडिया के साथ करीब 18,000 कर्मचारी जुड़े हुए हैं.

इसलिए महत्वपूर्ण है कदम 
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित वेतन में बढ़ोतरी के अलावा एयर इंडिया ने कंपनी और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर अपने पायलट्स के लिए वार्षिक लक्ष्य प्रदर्शन बोनस (Annual Target Performance Bonus) का भी प्रावधान किया है, जो वित्त वर्ष 2024-25 से लागू होगा. टाटा ग्रुप का यह कदम इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि समूह की एयरलाइन विस्तारा और एयर इंडिया एक्सप्रेस को पिछले दिनों कर्मचारियों की नाराजगी के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. इस वजह से एयरलाइन की कई उड़ानें रद्द भी हुई थीं. 

मजबूत हो रही आर्थिक सेहत
वहीं, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन Indigo को जनवरी-मार्च तिमाही में 1,895 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है. यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 919 करोड़ रुपए से 106% अधिक है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में 8,172.5 करोड़ का वार्षिक लाभ दर्ज किया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में उसे 306 करोड़ का घाटा हुआ था. इससे पता चलता है कि इंडिगो की आर्थिक सेहत लगातार मजबूत हो रही है, जो कंपनी और उससे जुड़े कर्मचारियों के साथ-साथ इंडिगो से यात्रा करने वालों के लिए भी अच्छी खबर है. इंडिगो की पैरेंट कंपनी Interglobe Aviation के शेयर कल एक प्रतिशत से अधिक के उछाल के साथ 4,403 रुपए पर बंद हुए थे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

9 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

13 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

14 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

14 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

9 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.