✕

होम / बिजनेस / सरकार और Swiggy के बीच हुआ समझौता, दोनों ने मिलकर बनाई बेहतरीन योजना

सरकार और Swiggy के बीच हुआ समझौता, दोनों ने मिलकर बनाई बेहतरीन योजना

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और स्विगी के बीच एक समझौता हुआ है. समझौते के तहत स्विगी स्किल को लांच किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म और सरकार पार्टनर बन गए हैं. जी हां, ये बात पढ़कर आपको अजीब जरूर लगेगा, लेकिन ये बात पूरी सच है. दोनों ने मिलकर एक ऐसा प्लान बनाया है, जिससे स्विगी के डिलीवरी पार्टनर्स के साथ स्विगी से जुड़े रेस्तरां पार्टनर्स के लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा. आखिर सरकार और स्विगी ने मिलकर ऐसा कौन प्लान बनाया है. जिससे लाखों लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है. आइए समझने की कोशिश करते हैं दोनों ने मिलकर क्या प्लान बनाया है?

सरकार और स्विगी का प्लान

वास्तव में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) और ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने शनिवार को पार्टनरशिप करने की घोषणा की. इस पार्टनरशिन के तहत स्विगी के फूड डिलीवरी और इंस्टैंट कॉमर्स नेटवर्क के तहत कौशल और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए एक पहल शुरू की जाएगी. इस साझेदारी से स्विगी से जुड़े 2.4 लाख डिलीवरी साझेदार और रेस्तरां साझेदार के कर्मचारियों को लाभ मिलेगा. इस पहल से रेस्तरां संचालन और रिटेल मैनेज्मेंट के विभिन्न पहलुओं से जुड़े लोगों को रोजगार, इंटर्नशिप और ट्रेनिंग के अवसर मिलेंगे.

सरकार ने क्या कहा?

स्विगी स्किल्स पहल के तहत इसके डिलीवरी पार्टनर मंच को स्किल इंडिया डिजिटल हब (एसआईडीएच) के साथ एकीकृत किया जाएगा, जिससे स्विगी के कर्मचारियों को ऑनलाइन कौशल विकास पाठ्यक्रम, प्रमाणन और प्रशिक्षण मॉड्यूल तक पहुंच प्रदान की जाएगी. केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कहा कि आज की साझेदारी यह दर्शाती है कि किस प्रकार सार्वजनिक निजी भागीदारी क्षेत्र में कार्यबल के लिए नए अवसर पैदा कर सकती है. इस क्षेत्र में अपार अवसर हैं और हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक कॉरपोरेट हमारे साथ जुड़ें.

स्विगी ने शुरू की नई सर्विस

इससे पहले स्विगी ने पहली बार इनकॉग्निटो मोड सुविधा शुरू की है, जिससे यूजर्स भोजन और दूसरा जरूरी सामान का ऑर्डर गोपनीय ढंग से दे सकते हैं. इनकॉग्निटो इंटरनेट ब्राउजर का एक खास स्वरूप है जिसका इस्तेमाल करने पर यूजर्स की सर्च हिस्ट्री दर्ज नहीं होती है और इस मोड में की गई गतिविधियां सामान्य ब्राउजर में नहीं दिखाई देती हैं. स्विगी ने बयान में कहा कि उसके प्लेटफॉर्म पर इनकॉग्निटो मोड को एक्टिव कर यूजर्स गोपनीय रूप से खरीदारी कर सकता है और उसका ऑर्डर ऐप की हिस्ट्री में भी नहीं दिखाई देगा. यह सुविधा स्विगी के फूड और इंस्टामार्ट दोनों खंडों पर उपलब्ध कराई गई है.

सिर्फ 10 फीसदी यूजर्स को मिली सुविधा

स्विगी ने कहा कि गुप्त मोड गोपनीय खरीदारी के लिए भी आदर्श है क्योंकि यह सुविधा सुनिश्चित करती है कि ऐसे ऑर्डर निजी रहें ताकि उपयोगकर्ताओं की पसंद दूसरों को दिखाई न दे. स्विगी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (खानपान बाजार) रोहित कपूर ने कहा कि हमारा जीवन भले ही सामाजिक होता जा रहा है, लेकिन हम अब भी ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें निजी रखना पसंद करते हैं और इनकॉग्निटो मोड इसी जरूरत को पूरा करता है. कंपनी ने कहा कि यह सुविधा फिलहाल उसके 10 प्रतिशत यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराई गई है लेकिन आने वाले दिनों में यह सभी यूजर्स के लिए शुरू कर दी जाएगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

2 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

4 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

5 hours ago

बड़ी खबरें