होम / बिजनेस / पोस्टमैन नहीं अब ड्रोन करेगा पार्सल की डिलीवरी, इस शहर में चल रहा काम

पोस्टमैन नहीं अब ड्रोन करेगा पार्सल की डिलीवरी, इस शहर में चल रहा काम

पोस्ट विभाग की योजना दिसंबर तक दस हजार पोस्ट ऑफिस खोलने की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप आगरा में रहते हैं, तो जल्द ही पोस्टमैन की जगह ड्रोन आपका पार्सल लेकर आएगा. पोस्ट एवं टेलीग्राफ डिपार्टमेंट ड्रोन से डिलीवरी की योजना पर काम कर रहा है. बता दें कि गुजरात के बाद अब आगरा ऐसा दूसरा शहर होगा, जहां ड्रोन से पार्सल की डिलीवरी होगी.

खुलेंगे इतने पोस्ट ऑफिस 
इसके अलावा, पोस्ट विभाग की योजना दिसंबर तक दस हजार पोस्ट ऑफिस खोलने की है. डाक की डिलीवरी के साथ ही अब पोस्ट ऑफिस सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सर्विस प्वाइंट के रूप में भी काम करेंगे.

5,200 करोड़ रुपए मिले
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने डाकघरों के आधुनिकीकरण के लिए 5,200 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं. हाल ही में गुजरात में पार्सल पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था. अब केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाना चाहती है और जल्द ही इसे आगरा में भी लागू किया जाएगा.

5km के दायरे में एक डाकघर
सरकार की योजना है कि घरों के 5 किमी के दायरे में एक पोस्ट ऑफिस होना चाहिए, जहां व्यक्ति न केवल डाक बल्कि बैंकिंग और अन्य वित्तीय सेवाओं का भी लाभ उठा सके. इस साल दस हजार नए डाकघर काम करना शुरू कर देंगे, जिससे देश में कुल डाकघरों की संख्या करीब 1.7 लाख हो जाएगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

4 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

6 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

8 hours ago

बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

6 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

5 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

10 hours ago