होम / बिजनेस / दोगुनी ग्रोथ के साथ निर्यात हब बनने की ओर बढ़ रहा है आगरा

दोगुनी ग्रोथ के साथ निर्यात हब बनने की ओर बढ़ रहा है आगरा

- सरकार और निर्यातकों ने एक मंच पर आकर निर्यात को गति देने के लिए तैयार किया रोड मैप - एफमेक अध्यक्ष बोले निर्यात के क्षेत्र में स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहा है भारत

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आगरा। आगरा को निर्यात का हब बनने के दिशा में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए सरकारें पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही हैं आगरा वर्तमान में 5500 करोड़ के निर्यात के साथ लगातार ग्रोथ कर रहा है यह यह बात अपने सम्बोधन में  होटल हॉलिडे इन में कार्यालय संयुक्त महानिदेशालय विदेश व्यापार कानपुर, कॉउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट, जिला उद्योग केंद्र आगरा द्वारा आगरा को जिला निर्यात हब के रूप में विकसित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन प्रोग्राम में वक्ताओं ने कही। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद जिलाधिकारी प्रभु एन.सिंह एवं एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर, संयुक्त निदेशक विदेश व्यापार महानिदेशालय, कानपुर अमित कुमार, सहायक निदेशक सीएलई आरके शुक्ला, सहायक निदेशक एसईपीसी विक्रांत वढेरा, हेंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अस्थाना, फीओ के वाईएस गर्ग ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। स्वागत सम्बोधन करते हुए सीएलई के सहायक निदेशक आरके शुक्ला ने आगरा के जूता क्लस्टर पर विस्तार सी जानकारी दी। 

संयुक्त निदेशक विदेश व्यापार महानिदेशालय, कानपुर अमित कुमार ने एक प्रजेंटेशन के माध्यम से मौजूद निर्यातकों को बताया कि आगरा का वर्तमान निर्यात लक्ष्य 5500 करोड़ रूपए वार्षिक से बढाकर 2026-27 तक दो गुना अर्थात रूपए 11000 करोड़ किया गया है। उन्होंने बताया कि आगरा से निर्यात होने वाले प्रमुख उत्पाद में लेदर फुटवियर, स्टोन, मार्बल, कारपेट एवं टूरिज्म से जुड़े उत्पाद इस योजना में शामिल किये गए हैं। उन्होंने यह भी अवगत कराया की आगरा निर्यात की दृष्टि से आगरा एक प्रमुख जिला है। जिला निर्यात हब योजना के प्रथम चरण का क्रियान्वयन प्रदेश के 6 जनपदों में किया जा रहा है जिनमें आगरा भी शामिल है। 

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जिला निर्यात योजना की प्रसंशा करते हुए उम्मीद जताई कि निर्यातकों के सहयोग से निर्धारित का लक्ष्य निश्चित रूप से हासिल होगा। साथ ही इस मौके पर जिलाधिकारी सिविल एन्क्लेव के मुद्दे पर लोगों को स्पष्ट करते हुए कहा इसके निर्माण में कोई रोड़ा नहीं है जल्द ही इसके निर्माण को गति मिलेगी वहीं इस मौके पर उन्होंने स्थानीय पर्यटन के विकास पर जोर देने की बात भी कही।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा एक ज़माना था जब लोगों को योजनाओं के बारे में जानने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब वक्त बदला है अब सरकार स्वयं चलकर उधमियों के पास जा रही है तरह तरह के आयोजन करके योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक कर रहीं है। आज इस आयोजन के माध्यम से सरकार और निर्यातकों ने एक मंच पर आकर निर्यात को गति देने के लिए रोड मैप तैयार किया है मुझे लगता है हम निर्यात के क्षेत्र में देश के स्वर्णिम युग की ओर आगे बढ़ रहे हैं। 

 कार्यक्रम में निर्यात और निर्यतकों को बढ़ावा देने के लिए निर्यातकों से उनके विचार लिए गए वहीं सरकार के ओर से योजनाओं के क्रियान्वन को लेकर क्रय कर रहे संस्थानों के प्रतिनिधियों ने योजनों को विस्तार से बताया। 

कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट कमिश्नर डीआई एंड ईपीसी सोनाली जिंदल ने किया। कार्यक्रम में औद्यौगिक संगठनों में एफमेक, एनसीआईसी, अस्मा, एएसएफएफ, एवं हेंडीक्रफ्ट एक्सपोट्र्स ऐसोसियेशन की सहभागिता रही। इस दौरान डीडी - एसईपीसी विक्रांत वढेरा, एमएसएमई-डीआई आगरा के बीके यादव, डॉ. मुकेश शर्मा, फीओ के अलोक श्रीवास्तव, सीएफटीआई के सनातन साहू, एनएसआईसी के पुष्पेंद्र सूर्यवंशी, शू निर्यातक संजय जैन, केएस गुजराल, सुनील मनचंदा, ठाकुर सिंह, जीपी अग्रवाल, चंद्र शेखर जीपीआई, सीसीएलए के अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

वर्जन 
जिला निर्यात हब योजना के प्रथम चरण का क्रियान्वयन प्रदेश के 6 जनपदों में किया जा रहा है जिनमें आगरा भी शामिल है। आगरा का वर्तमान निर्यात लक्ष्य 5500 करोड़ रूपए वार्षिक से बढाकर 2026-27 तक दो गुना अर्थात रूपए 11000 करोड़ किया गया है।  निर्यात किये जाने वाले उत्पादों में लेदर फुटवियर, स्टोन, मार्बल, कारपेट एवं टूरिज्म से जुड़े उत्पाद शामिल हैं।

-अमित कुमार, संयुक्त निदेशक, विदेश व्यापार महानिदेशालय, कानपुर 

 

निर्यातकों के सहयोग से निर्धारित का लक्ष्य निश्चित रूप से हासिल होगा। साथ ही सिविल एन्क्लेव के मुद्दे पर में लोगों को स्पष्ट करना चाहूंगा इसके निर्माण में कोई रोड़ा नहीं है जल्द ही इसके निर्माण को गति मिलेगी। आगरा के विकास के लिए यहाँ के हर छोटे बड़े पर्यटन स्थलों के व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार की आवश्यकता है इसके लिए सामूहिक प्रयास जरुरी हैं।  

-प्रभु एन. सिंह, जिलाधिकारी, आगरा  

 

एक ज़माना था जब लोगों को योजनाओं के बारे में जानने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब वक्त बदला है अब सरकार स्वयं चलकर उधमियों के पास जा रही है तरह तरह के आयोजन करके योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक कर रहीं है। आज इस आयोजन के माध्यम से सरकार और निर्यातकों ने एक मंच पर आकर निर्यात को गति देने के लिए रोड मैप तैयार किया है। 

-पूरन डावर, अध्यक्ष, फमेक


टैग्स
सम्बंधित खबरें

द ग्रेट सेबी शफल: जब भांगड़ा बैलेंस शीट्स पर भारी पड़ता है

एक फाउंडेशन डे जिसे भूलना मुश्किल या शायद, जिसे आप भूल ही नहीं सकते.

18 hours ago

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

1 day ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

1 day ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

1 day ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

1 day ago


बड़ी खबरें

देवेंद्र फडणवीस का शिरपुर को तोहफा, 1200 बेड के अस्पताल और 40,000 करोड़ निवेश से विकास को रफ्तार

यह अत्याधुनिक अस्पताल श्री विले पार्ले केलावणी मंडल (SVKM) द्वारा विकसित किया गया है. इसे एक क्षेत्रीय हेल्थकेयर हब के रूप में स्थापित किया जा रहा है, जो महाराष्ट्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश और गुजरात के मरीजों को भी सेवाएं देगा.

19 hours ago

द ग्रेट सेबी शफल: जब भांगड़ा बैलेंस शीट्स पर भारी पड़ता है

एक फाउंडेशन डे जिसे भूलना मुश्किल या शायद, जिसे आप भूल ही नहीं सकते.

18 hours ago

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

19 hours ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.

1 day ago

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

1 day ago