✕

होम / बिजनेस / AGM: रिलायंस का फोकस इनोवेशन पर, एक साल में 2555 पेटेंट किए फाइल 

AGM: रिलायंस का फोकस इनोवेशन पर, एक साल में 2555 पेटेंट किए फाइल 

रिलायंस की वार्षिक आम बैठक में मुकेश अंबानी ने बताया कि कंपनी इनोवेशन पर फोकस के साथ आगे बढ़ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की वार्षिक आम बैठक (AGM) में कई महत्वपूर्ण बातें कहीं. उन्होंने कंपनी के प्रदर्शन के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं को भी शेयरधारकों के साथ साझा किया. अंबानी ने टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि Jio का भविष्य उज्जवल है. 

Jio डीप टेक इनोवेटर 
मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो का फोकस इनोवेशन पर रहा है. जियो देश के सबसे बड़े पेटेंट होल्डर में शुमार है. Jio के पास 5G और 6G तकनीक से जुड़े 350 पेटेंट हैं. ये पेटेंट्स जियो के द्वारा ग्लोबल इनोवेशन में लीडिंग पोजीशन पाने में अहम हैं. अंबानी ने कहा कि जियो एक वास्तविक डीप-टेक इनोवेटर है. उन्होंने आगे कहा कि हमारा भविष्य हमारे अतीत से ज्यादा उज्जवल है. 

रिलायंस के ढाई हजार 
अंबानी ने Jio के साथ-साथ रिलायंस की तरफ से दाखिल किए गए पेटेंट के बारे में भी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि पिछले साल रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ढाई हजार से ज्यादा पेटेंट दाखिल किए हैं. ये पेटेंट बायो एनर्जी, इनोवेशन , सोलर, अन्य ग्रीन एनर्जी सोर्स और हाई वैल्यू कैमिकल्स से जुड़े हुए हैं. बता दें कि देश में पेटेंट फाइलिंग की संख्या में पिछले साल रिकॉर्ड उछाल आया था. 2023 में हर दिन औसतन 247 पेटेंट फाइल किए गए थे. 

क्या होता है पेटेंट?
पेटेंट एक अधिकार है, जो व्यक्ति या संस्था को किसी नई सेवा, तकनीकी, प्रक्रिया, उत्पाद अथवा डिज़ाइन के लिए प्रदान किया जाता है. पेटेंट को इसलिए हासिल किया जाता है, ताकि नकल तैयार न की जा सके. यदि पेटेंट धारक के अलावा कोई और व्यक्ति या संस्था पेटेंट कराए गए उत्पाद बनाती है, तो उसे गैरकानूनी माना जाएगा. पेटेंट धारक की शिकायत पर संबंधितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. हालांकि, पेटेंट धारक की अनुमति से ऐसा किया जा सकता है. लेकिन इसके लिए पेटेंट होल्डर को रॉयल्टी का भुगतान करना होगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

8 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

8 hours ago