होम / बिजनेस / कल की तेजी के बाद आज सतर्क शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty कमजोर; इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

कल की तेजी के बाद आज सतर्क शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty कमजोर; इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 373.76 अंक (0.48%) चढ़कर 78,954.76 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 11.35 अंक (0.05%) की बढ़त के साथ 24,636 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली. पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ. बैंकिंग, केमिकल और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे दिग्गज शेयरों में खरीदारी के दम पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 373.76 अंक (0.48%) चढ़कर 78,954.76 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 11.35 अंक (0.05%) की बढ़त के साथ 24,636 पर बंद हुआ. रिलायंस, SBI, BEL, ICICI बैंक और टाइटन सबसे बड़े गेनर्स रहे, जबकि पावर ग्रिड, TCS, इंडिगो, NTPC और मारुति जैसे शेयरों में दबाव देखने को मिला.

आज बाजार की शुरुआत कैसी रह सकती है?

शुक्रवार को बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं. GIFT Nifty करीब 90 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जिससे संकेत मिल रहा है कि घरेलू बाजार दबाव के साथ खुल सकते हैं. एशियाई बाजारों में भी कमजोरी है. जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं. अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट कुछ कमजोर हुआ है.

अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल पर नजर

बाजार की नजर एक बार फिर पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर रहेगी. ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने की आशंकाओं के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है. यदि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रहती है तो इसका असर भारतीय बाजार की चाल पर भी देखने को मिल सकता है. सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतों में भी मजबूती बनी हुई है.

आज आएंगे कई बड़ी कंपनियों के Q1 नतीजे

आज अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी करने वाली प्रमुख कंपनियों में SBI, Titan, Hindalco Industries, Godrej Consumer Products, PFC, Oil India, BEML, Inox Wind, Kaynes Technology, Lemon Tree Hotels, Raymond, Raymond Realty और Ramco Cements शामिल हैं. इन कंपनियों के नतीजों के आधार पर संबंधित शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है.

IPO बाजार भी रहेगा एक्टिव

प्राइमरी मार्केट में भी आज गतिविधियां तेज रहेंगी. LEAP India और Technocraft Ventures के IPO आज खुल रहे हैं. इसके अलावा Optimystix Entertainment का IPO भी निवेशकों के लिए खुलेगा. वहीं LAPL Automotive IPO का दूसरा दिन रहेगा, जबकि Ardee Industries और Aegeus Technologies के IPO का अंतिम चरण होगा.

इन शेयरों पर रखें खास नजर

आज के कारोबार में Alkem Laboratories और Dabur India पर अमेरिकी FDA से जुड़े अपडेट का असर दिख सकता है. Kaveri Seeds टैक्स विवाद, ITC Hotels के घरेलू पर्यटन पर सकारात्मक आउटलुक, Anand Rathi Wealth में प्रमोटर समूह की हिस्सेदारी बिक्री, Grasim Industries द्वारा 750 करोड़ रुपये के कमर्शियल पेपर का भुगतान, Orient Electric में Nippon India Mutual Fund की हिस्सेदारी खरीद, KPIT Technologies में MIT की हिस्सेदारी बिक्री और Apollo Pipes में प्रमोटर की लगातार शेयर खरीद जैसे घटनाक्रम इन शेयरों को फोकस में रखेंगे. इसके अलावा SBI, Titan और Hindalco समेत जिन कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं, उनके शेयरों पर भी निवेशकों की विशेष नजर रहेगी. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

6 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

6 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

7 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

7 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

8 hours ago

बड़ी खबरें