होम / बिजनेस / इन IT कंपनियों में छिड़ी 'पोचिंग वॉर', Infosys ने लेटर लिखकर जताया विरोध! 

इन IT कंपनियों में छिड़ी 'पोचिंग वॉर', Infosys ने लेटर लिखकर जताया विरोध! 

विप्रो और इंफोसिस में पिछले कुछ वक्त में कई इस्तीफे हुए हैं. इनमें से कुछ ने कॉग्निजेंट ज्वाइन कर ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईटी कंपनियों में 'पोचिंग वॉर' छिड़ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंफोसिस (Infosys) ने अमेरिकी कंपनी कॉग्निजेंट (Cognizant) पर पोचिंग गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है. इससे पहले इंफोसिस की प्रतिद्वंद्वी कंपनी विप्रो (Wipro) भी कॉग्निजेंट पर इसी तरह का आरोप लगा चुकी है. हाल ही में विप्रो के 2 टॉप एग्जिक्यूटिव्स ने अपने पदों से इस्तीफा देकर कॉग्निजेंट का दामन थामा है.  

ऐसा करती रहती हैं कंपनियां
इंफोसिस ने कॉग्निजेंट पर अपने कर्मचारियों को तोड़ने का आरोप लगाया है. कंपनी का कहना है कि कॉग्निजेंट पर अनैतिक और अवैध तरीके से उसके कर्मचारियों को तोड़ रही है. एम्प्लॉई पोचिंग एक-दूसरे के कर्मचारियों को तोड़ने को ही कहा जाता है. कहीं-कहीं कंपनियां अघोषित करार भी कर लेती हैं कि वो एक-दूसरे के कर्मचारियों की सीधी भर्ती नहीं करेंगी. आमतौर पर कंपनियां अपने प्रतिद्वंद्वी से ज्यादा सैलरी और सुविधाएं देकर उसके कर्मचारियों को अपने पाले में ले आती हैं. इंफोसिस और विप्रो ने कॉग्निजेंट पर यही आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें - आखिर कौन हैं Jatin Dalal, जिनके खिलाफ Wipro ने दर्ज किया मुकदमा?

इन्होंने ज्वाइन की कॉग्निजेंट 
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इंफोसिस ने अपने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के कॉग्निजेंट ज्वाइन करने को लेकर कंपनी से लिखित शिकायत की है. कॉग्निजेंट में इस साल जनवरी में इंफोसिस के एक बड़े अधिकारी की नियुक्ति हुई थी. रवि कुमार ने कॉग्निजेंट में बतौर सीईओ ज्वाइन किया था. तब से अब तक कुमार बीस से अधिक एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और 4 सीनियर वाइस प्रेडिंट की नियुक्ति कर चुके हैं. इनमें से कई विप्रो और इंफोसिस से हैं. इंफोसिस से कॉग्निजेंट की उल्लेखनीय नियुक्तियों में नागेश्वर चेरुकुपल्ली, अनुराग वर्धन सिन्हा, नरसिम्हा राव मन्नेपल्ली और श्वेता अरोड़ा शामिल हैं.

कई अधिकारी दे चुके हैं इस्तीफा
विप्रो और इंफोसिस में पिछले कुछ वक्त में कई इस्तीफे हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में इंफोसिस से 7-8 सीनियर अधिकारियों ने विदाई ली है. वहीं, विप्रो में इस कैलेंडर ईयर में करीब 10 टॉप लीडर्स नौकरी छोड़ गए हैं. बता दें कि विप्रो ने अपने पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) जतिन दलाल (Jatin Dalal) के खिलाफ बेंगलुरु सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है. जतिन दलाल ने सिंतबर 2023 में विप्रो के CFO पद से इस्तीफा देकर कॉग्निजेंट (Cognizant) को अपना नया ठिकाना बनाया था. इसी तरह, विप्रो नॉन कंपीट क्लॉज की अवधि पूरा होने से पहले ही कॉग्निजेंट (Cognizant) जॉइन करने वाले अपने पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव मोहम्मद हक के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करा चुकी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

5 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.