होम / बिजनेस / ट्रंप के सीजफायर ऐलान के बाद बाजार में जोश, जानिए आज किन शेयरों में मिलेगा मौका

ट्रंप के सीजफायर ऐलान के बाद बाजार में जोश, जानिए आज किन शेयरों में मिलेगा मौका

मंगलवार को बाजार हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ, जहां सेंसेक्स करीब 74,100 अंक और निफ्टी लगभग 22,500 अंक के आसपास बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की खबर से ग्लोबल बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर बमबारी रोकने पर सहमति जताने और दोनों देशों के बीच दो हफ्ते के संघर्ष-विराम की घोषणा के बाद तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. इस घटनाक्रम के चलते West Texas Intermediate (WTI क्रूड) में करीब 19% और ब्रेंट क्रूड में लगभग 16% की गिरावट दर्ज की गई है. इससे वैश्विक बाजारों में मजबूती आई है. माना जा रहा है कि स्ट्रेट ऑफ हार्मुज के जरिए तेल सप्लाई फिर से सुचारु होगी, जिससे बाजारों में स्थिरता आएगी. तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई कम होने और आर्थिक ग्रोथ को समर्थन मिलने की उम्मीद है, जिसका असर दुनियाभर के इक्विटी बाजारों पर साफ दिख रहा है. अब सवाल है कि इसका असर भारतीय बाजार पर कैसे पड़ेगा. चलिए जानते हैं भारतीय शेयर बाजार में किन शेयरों में आज हलचल दिखेगी. 

भारतीय बाजार का हाल

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ. BSE Sensex करीब 74,100 अंक और Nifty 50 लगभग 22,500 अंक के आसपास बंद हुआ. हालांकि, ग्लोबल संकेतों को देखते हुए बुधवार का सत्र स्टॉक-विशेष गतिविधियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

आज इन शेयरों पर रखें नजर

आज के कारोबारी सत्र में कॉरपोरेट घोषणाओं, डील्स और बिजनेस विस्तार से जुड़े अपडेट्स के चलते कई कंपनियों के शेयर फोकस में रह सकते हैं. Infosys ने Harness के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य एजेंटिक AI आधारित सॉफ्टवेयर डिलीवरी को तेज करना है, जिससे कंपनी को ग्लोबल एंटरप्राइज ट्रांसफॉर्मेशन में मजबूती मिलने की उम्मीद है. वहीं Arvind SmartSpaces ने मुंबई के गोरेगांव वेस्ट में एक हाई-राइज रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट साइन किया है, जिससे करीब 2,400 करोड़ रुपये की संभावित आय और 6.7 लाख वर्ग फुट का सेलएबल एरिया जुड़ने का अनुमान है.

इसके अलावा Muthoot Finance की बोर्ड बैठक 10 अप्रैल को प्रस्तावित है, जिसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया जाएगा, जिससे शेयर में निवेशकों की रुचि बढ़ सकती है. Biocon ने अमेरिका में Bosaya और Aukelso का कमर्शियल लॉन्च किया है. इन दोनों प्रोडक्ट्स को पहले ही US FDA से मंजूरी और इंटरचेंजेबल टैग मिल चुका है, जो कंपनी के लिए एक बड़ा सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. वहीं GAIL (India) ने ग्रीस की Alpha Gas के साथ LNG कैरियर Energy Fidelity के लिए लॉन्ग-टर्म चार्टर एग्रीमेंट किया है, जो सिंगापुर की Pantheon Maritime Services के जरिए हुआ है और इससे कंपनी की वैश्विक उपस्थिति मजबूत होगी. Nexus Select Trust ने कोलकाता के Diamond Plaza को करीब 347.5 करोड़ रुपये में खरीदने की मंजूरी दी है, जिससे कंपनी की पूर्वी भारत में मौजूदगी और मजबूत होगी.

विशेषज्ञों का मानना है कि आज का बाजार मुख्य रूप से कॉरपोरेट अपडेट्स और सेक्टर-विशेष खबरों के इर्द-गिर्द घूमेगा. ऐसे में निवेशकों के लिए स्टॉक-विशेष रणनीति अपनाने का दिन रहेगा, जहां खबरों के आधार पर तेजी या गिरावट देखने को मिल सकती है.

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई शेयर बाजारों में व्यापक तेजी देखने को मिल रही है. गिफ्ट निफ्टी 677.50 अंक यानी 2.84% की तेजी के साथ 23,815 के आसपास कारोबार कर रहा है. Nikkei 225 में 5% से ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा है, जबकि Hang Seng Index में 2.47% की तेजी दर्ज की गई है. KOSPI करीब 6% तक उछल गया है और Shanghai Composite Index में 1.48% की बढ़त नजर आ रही है. MSCI एशियाई स्टॉक इंडेक्स 2.6% ऊपर कारोबार कर रहा है. वहीं, वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स में 2% से ज्यादा की तेजी और यूरोपीय स्टॉक फ्यूचर्स में करीब 5% की बढ़त देखी जा रही है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. निवेश करने से पहले अपने विवेक का उपयोग करें और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago