होम / बिजनेस / फ्लिपकार्ट ही नहीं, कई भारतीय कंपनियों में लगा है टेनसेंट का पैसा

फ्लिपकार्ट ही नहीं, कई भारतीय कंपनियों में लगा है टेनसेंट का पैसा

लद्दाख हिंसा के बाद चीन की कंपनियों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे. FDI के जरिये भारतीय कंपनियों में चीनी घुसपैठ को रोकने के लिए भी कदम उठाए गए

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

लद्दाख हिंसा के बाद चीन की कंपनियों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे. FDI के जरिये भारतीय कंपनियों में चीनी घुसपैठ को रोकने के लिए भी कदम उठाए गए, लेकिन चीनी कंपनियां किसी न किसी तरह से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में लगी हैं. चीन की तकनीकी कंपनी टेनसेंट (Tencent) ने दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) में 26.4 करोड़ डॉलर यानी कि 2060 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी खरीदी है. टेनसेंट ने यह हिस्सेदारी अपनी यूरोपियन सब्सिडियरी के जरिए फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल से खरीदी है.  गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट का मुख्यालय सिंगापुर में है और इसका कारोबार सिर्फ भारत में है.

अन्य कंपनियों में भी किया निवेश

टेनसेंट को अपनी हिस्सेदारी बेचने के बाद बंसल के पास अब फ्लिपकार्ट की 1.84 फीसदी हिस्सेदारी है और टेनसेंट के पास 0.72 फीसदी हो गई है. वैसे, टेनसेंट ने केवल फ्लिपकार्ट में ही नहीं बल्कि कई अन्य भारतीय कंपनियों में भी निवेश किया है. 2020 में टेनसेंट के भारतीय म्यूजिक ऐप Gaana में बड़े निवेश की बात सामने आई थी. इसके बाद गाना में चीनी कंपनी की हिस्सेदारी 34% हो गई थी.  

ओला से लेकर स्विगी तक

ग्लोबल डेटा की वर्ष 2020 की एक रिपोर्ट के मुताबिक,  टेनसेंट और अन्य चीनी कंपनियों ने पांच प्रमुख भारतीय स्टार्टअप (ओला, स्विगी, हाइक, ड्रीम11 और बायजूस) में 2.4 अरब डॉलर का निवेश किया है. टेनसेंट ने पॉलिसी बाज़ार और उड़ान में भी निवेश किया है. बता दें कि ग्लोबल डाटा आर्थिक मामलों पर आंकड़े और विश्लेषण उपलब्ध कराती है. भारतीय स्टार्टअप्स में निवेश करने वाले चीन के अन्य प्रमुख निवेशकों में शुनवेई कैपिटल, हिलहाउस कैपिटल ग्रुप, मेटुआन-डाइनपिंग और फोसुन शामिल रहे हैं.

भारत रहा है बड़ा बाजार

चीनी कंपनियों के लिए भारत शुरू से ही एक बड़ा बाज़ार रहा है. 2016 से 2019 तक देश की नई कंपनियों (स्टार्टअप) में चीन की कंपनियों के निवेश में करीब 12 गुना की वृद्धि हुई थी. 2016 में भारतीय स्टार्टअप में चीन की कंपनियों का निवेश 38.1 लाख डॉलर था, जो साल 2019 में बढ़कर 4.6 अरब डॉलर हो गया था.

क्या करती है टेनसेंट?

टेनसेंट एक चीनी बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जिसकी स्थापना 11 नवंबर, 1998 में हुई थी. इसकी सहायक कंपनियां पूरी दुनिया में अलग-अलग तरह की इंटरनेट से जुड़ी सेवा और उत्पाद बेचने का कार्य करती हैं, इनमें एंटरटेनमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और अन्य तकनीकी से जुड़े उत्पाद-सेवा शामिल हैं. कंपनी का मुख्यालय चीन के Shenzhen में है और इसके प्रेसिडेंट Martin Lau हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

17 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

20 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

21 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

21 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

21 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

17 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 day ago