✕

होम / बिजनेस / रेपो रेट में कटौती के बाद FPI ने भारतीय शेयर बाजारों में डाले ₹3,347 करोड़

रेपो रेट में कटौती के बाद FPI ने भारतीय शेयर बाजारों में डाले ₹3,347 करोड़

पश्चिम एशिया में तनाव के कारण सप्ताहांत में हुई बिकवाली से कुल निवेश कम हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अप्रत्याशित ब्याज दर कटौती के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजारों में 3,346.94 करोड़ रुपये का निवेश किया. यह जानकारी नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) द्वारा जारी आंकड़ों में सामने आई है.  RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने 6 जून को रेपो दर में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती करते हुए इसे 5.5 प्रतिशत कर दिया. इस फैसले से विदेशी निवेशकों में भरोसा बढ़ा और सप्ताह की शुरुआत में बाजार में तेज निवेश देखने को मिला है.

9 से 13 जून के बीच पहले तीन कारोबारी दिनों में सबसे ज्यादा पूंजी प्रवाह हुआ. हालांकि, शुक्रवार को पश्चिम एशिया में खासतौर से इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते बाजार में भारी बिकवाली देखी गई. सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन एफपीआई ने 3,275.76 करोड़ रुपये की निकासी की, जिससे सप्ताह भर के कुल शुद्ध निवेश पर असर पड़ा और यह आंकड़ा बेहद सीमित रह गया.

इतिहास बताता है कि जब वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता और संघर्ष बढ़ते हैं, तो विदेशी निवेशक सुरक्षित विकल्पों जैसे सोना आदि की ओर रुख करते हैं और उभरते बाजारों से पूंजी निकालते हैं. यही प्रवृत्ति इस सप्ताह भी देखने को मिली. हालांकि सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रही, लेकिन जून में अब तक एफपीआई का शुद्ध निवेश नकारात्मक रहा है. NSDL के अनुसार, इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों ने 5,402 करोड़ रुपये की निकासी की है.

इसके उलट मई 2025 में बाजार में धारणा में बड़ा बदलाव देखा गया था, जब एफपीआई ने 19,860 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था, जो इस साल का सबसे ऊंचा मासिक आंकड़ा है. लेकिन साल की पहली तिमाही में भारी निकासी हुई थी. जनवरी में 78,027 करोड़ रुपये, फरवरी में 34,574 करोड़ रुपये, मार्च में 3,973 करोड़ रुपये निकाले गए थे. इस तरह, हालिया ब्याज दर में कटौती से कुछ राहत मिली जरूर है, लेकिन वैश्विक अस्थिरता अब भी एफपीआई प्रवाह को प्रभावित कर रही है. अगले कुछ सप्ताहों में यह देखना अहम होगा कि बाजार इस संतुलन को किस दिशा में ले जाता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

20 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.