होम / बिजनेस / मार्केट में तबाही मचाने जल्द आ रहा है टाटा ग्रुप का IPO, शरू हुई कागजी कार्यवाही

मार्केट में तबाही मचाने जल्द आ रहा है टाटा ग्रुप का IPO, शरू हुई कागजी कार्यवाही

साल 2004 में TCS का IPO जारी करने के बाद कंपनी द्वारा जारी किया जाने वाला यह दूसरा IPO होगा. दिसंबर में सैटेलाईट ऑपरेटर टाटा प्ले ने गोपनीय रूप से IPO के कागजात SEBI को जमा किये थे

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में टाटा ग्रुप ने टाटा टेक्नोलॉजी के IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) लॉन्च करने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI (सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) के पास कागजात फाइल करवाए हैं. यह IPO पूरी तरह से सिर्फ बिक्री के उद्देश्य से जारी किया जाएगा और इसमें नए शेयरोंजारी नहीं किये जायेंगे. आपको बता दें, इसके प्रमोटर्स में टाटा मोटर्स के साथ-साथ दो पूर्व शेयरहोल्डर्स भी शामिल हैं. 

शुरू हो चुकी है कागजी कार्यवाही
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा मोटर्स ने कहा – हम आपको बताना चाहते हैं कि टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी, टाटा टेक्नोलॉजी ने आज कंपनी को बताया है कि टाटा टेक्नोलॉजी ने SEBI के साथ 9 मार्च 2023 को एक IPO के लिए ‘ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस’ फाइल कर दिया है. ‘ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस’ एक तरीके की कागजी कार्यवाही होती है जो किसी भी नए बिजनेस, नए प्रोडक्ट या फिर नए इन्वेस्टर का परिचय देने के लिए पूरी करनी होती है. इस IPO के माध्यम से टाटा टेक्नोलॉजी 95,708,984 इक्विटी शेयरोंको बिक्री के लिए जारी कर सकती है जो कंपनी के पेड-अप शेयर कैपिटल का लगभग 23.60% हिस्सा है. 

टाटा टेक्नोलॉजी में किसका कितना है हिस्सा?
इस वक्त टाटा टेक्नोलॉजी में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी 74.42% की है इसके अलावा कंपनी में टाटा कैपिटल एडवाइजर्स द्वारा चलाई जाने वाली सिंगापुर आधारित इन्वेस्टमेंट फर्म ‘Alpha TC Holdings’ का हिस्सा 8.96% है और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड की 4.48% की हिस्सेदारी है. टाटा मोटर्स द्वारा जहां इस IPO में 81,133,706 इक्विटी शेयरोंका ऑफर दिया जाएगा, वहीं Alpha TC Holdings के द्वारा 9,716,853 और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड द्वारा 4,858,425 शेयरों को जारी किया जाएगा जो टाटा टेक्नोलॉजी के पेड-अप शेयरों में टाटा मोटर्स, Alpha TC Holdings और टाटा कैपिटल फंड की क्रमशः 20%, 2.40% और 1.20% की हिस्सेदारी को दर्शाता है. दिसंबर में टाटा मोटर्स बोर्ड ने टाटा टेक्नोलॉजी में अपने हिस्से के कुछ भाग का विनिवेश पब्लिक फ्लोट के माध्यम से पूरा कर दिया था. पब्लिक फ्लोट का तात्पर्य बकाया स्टॉक के ऐसे शेयरों से होता है जिन्हें पब्लिक इन्वेस्टर्स द्वारा होल्ड करके रखा जाता है. 

प्रॉफिट में हुई है 15.5% की बढ़त
टाटा मोटर्स की इंजीनियरिंग यूनिट ऑटोमोटिव वाहनों, एयरोस्पेस, भारी इंडस्ट्रियल मशीनों और अन्य क्षेत्रों की मांगों को पूरा करती है. एक ग्लोबल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल सुविधाएं प्रदान करने वाली कंपनी होने के नाते टाटा मोटर्स डिजिटल तकनीकों और पारंपरिक इंजीनियरिंग को बदलने में अन्य कंपनियों की मदद करती है ताकि बेहतर उत्पादों का विकास हो सके. दिसंबर 2022 में खत्म हुए नौ महीनों की अवधि के दौरान कंपनी ने 3,011.8 करोड़ रुपयों की कमाई दर्ज की थी. आपको बता दें सालाना आधार पर इस आंकड़े में 15.5% की वृद्धि देखने को मिली है. इस अवधि के दौरान कंपनी का कुल प्रॉफिट 407.5 करोड़ रुपयों के आस पास था. 

टाटा द्वारा साल 2004 में TCS का IPO जारी करने के बाद से कंपनी द्वारा जारी किया जाने वाला यह दूसरा IPO होगा. दिसंबर की शुरुआत में सैटेलाईट ऑपरेटर टाटा प्ले ने गोपनीय रूप से IPO के कागजात SEBI के साथ जमा किये थे और नए नियमों के तहत ऐसा करने वाली यह पहली कंपनी भी थी. 
 
यह भी पढ़ें: Phonepe में जबरदस्त इन्वेस्टमेंट करेगा ये बड़ा नाम

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

17 minutes ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

38 minutes ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

1 hour ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

3 hours ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

4 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

3 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

17 minutes ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

38 minutes ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.