✕

होम / बिजनेस / बुरे दिन इसे ही कहते हैं, RBI के बाद अब SEBI के निशाने पर आई JM Financial

बुरे दिन इसे ही कहते हैं, RBI के बाद अब SEBI के निशाने पर आई JM Financial

जेएम फाइनेंशियल के खिलाफ बाजार नियामक सेबी ने भी नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेटीएम (Paytm) के बाद अब जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) के बुरे दिनों की शुरुआत हो गई है. पहले रिजर्व बैंक (RBI) ने कंपनी पर कार्रवाई की और अब मार्केट रेगुलेटर सेबी SEBI ने भी कंपनी के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेबी ने जेएम फाइनेंशियल को पब्लिक डेट इश्यू के लिए लीड मैनेजर के रूप में काम करने से रोक दिया है. सेबी का कहना है कि जेएम फाइनेंशियल ने नियामक के धोखाधड़ी और अनुचित व्यापार प्रथाओं की रोकथाम के मानदंडों का उल्लंघन किया है.

चौंकाने वाले तरीके मिले
बाजार नियामक ने कहा कि उसने 2023 में NCD के पब्लिक इश्यू की जांच की थी और इस दौरान इश्यू के सब्सक्रिप्शन को प्रबंधित करने के "चौंकाने वाले" तरीके का पता चला. सेबी ने बताया कि उसने जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, उसके पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एवं ब्रोकर जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज और सहायक एवं गैर-बैंकिंग वित्तीय निगम (NBFC) जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड (JMFPL) की ऋण के मामले में जांच की थी. इस दौरान, नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई.

इस तरह हुआ पूरा खेल 
सेबी ने बताया कि उसे 2023 में नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स (NCD) के पब्लिक इश्यू की रुटीन जांच का फैसला लिया था. जांच के दौरान सेबी ने पाया कि NCD इश्यू के मामले में जिन निवेशकों को सिक्योरिटीज अलॉट की गईं थीं, उन्होंने लिस्टिंग के दिन ही उसे बेच दिया. सिक्योरिटीज के होल्डिंग पैटर्न से जानकारी मिली कि बड़ी संख्या में सिक्योरिटीज को बेचा गया जिसके बाद रिटेल होल्डिंग में बड़ी गिरावट आ गई जो हैरान करने वाली थी. दूसरे शब्दों में कहें तो सिक्योरिटीज के एक बहुत बड़े प्रतिशत का लेनदेन लिस्टिंग के दिन ही हुआ, जिसके चलते रिटेल ओनरशिप में तेजी से कमी आई. सेबी ने अपनी जांच में यह भी पाया कि 5 लाख रुपए से कम वार्षिक आय घोषित करने वाले 47 आवेदकों को 9.80 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया और उसी श्रेणी में आने वाले अन्य 10 निवेशकों को जेएम फाइनेंशियल द्वारा 98 लाख रुपए का ऋण दिया गया. ऋण दस्तावेजों में डेटा बेमेल था, इसके अलावा कुछ आवेदकों से अपफ्रंट की प्राप्ति का अभाव था.

जारी रहेगी जांच
मार्केट रेगुलेटर सेबी ने कंपनी के खिलाफ अंतरिम आदेश में कहा कि जेएम फाइनेंशियल को पब्लिक डेट इश्यू के लिए लीड मैनेजर के रूप में काम करने से रोका जा रहा है. हालांकि, कंपनी उन डेट सिक्योरिटीज के पब्लिक इश्यू में 60 दिन के लिए लीड मैनेजर के रूप में काम कर सकती है, जो उसके पास मौजूदा समय में हैं. सेबी ने यह भी कहा कि वो इस आदेश के तहत शामिल मुद्दों की जांच करेगा. ए.के. कैपिटल सर्विसेज, JM फाइनेंशियल, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और ट्रस्ट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स NCD इश्यू के लीड मैनेजर थे. इससे पहले, RBI ने जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड (JMFPL) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से शेयरों और डिबेंचर के बदले लोन देने से रोक दिया था. इसमें आरंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी IPO पर लोन की मंजूरी और वितरण भी शामिल है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.