होम / बिजनेस / Bajaj Finance ने EMI कार्ड को लेकर उठाया बड़ा कदम, क्या मौजूदा ग्राहक होंगे प्रभावित?  

Bajaj Finance ने EMI कार्ड को लेकर उठाया बड़ा कदम, क्या मौजूदा ग्राहक होंगे प्रभावित?  

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नियमों के उल्लंघन के चलते बजाज फाइनेंस के खिलाफ हाल ही में बड़ा एक्शन लिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के EMI कार्ड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी ने नए ईएमआई कार्ड जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है. बजाज फाइनेंस ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आदेश के बाद नए ग्राहकों को EMI कार्ड जारी करना अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है. यह रोक तब तक बरकरार रहेगी, जब तक कि RBI द्वारा उल्लेखित खामियों को दूर नहीं कर लिया जाता.

इन्हें मिलती रहेगी सेवा
देश की सबसे बड़ी NBFC यानी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी बजाज फाइनेंस की तरफ से बताया गया है कि वो बिजनेस के सामान्य क्रम में डीलर स्टोर पर नए और मौजूदा ग्राहकों को फाइनेंसिंग ऑफर करना जारी रखेगी. Bajaj Finance ने आगे कहा कि इससे कंपनी पर कोई मटीरियल फाइनेंशियल इंपैक्ट नहीं पड़ेगा. कंपनी सामने लाई गईं कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई लागू करने की प्रक्रिया में है. सभी पैरामीटर्स पर नियमों का पालन करने के लिए RBI के साथ काम करना जारी रखेगी.

क्यों लिया RBI ने एक्शन?
RBI के नियमों के उल्लंघन के चलते बजाज फाइनेंस पर कार्रवाई की है. केंद्रीय बैंक ने इस NBFC को दो लेंडिंग प्रोडक्ट्स के तहत लोन मंजूर करने और बांटने पर रोक लगाने का आदेश दिया था. इनमें ईकॉम (eCom) और इंस्टा ईएमआई कार्ड (Insta EMI Card) शामिल है. रिजर्व बैंक का कहना है कि कंपनी डिजिटल लेंडिंग गाइडलाइन के मौजूदा प्रावधानों का पालन नहीं कर रही है. RBI ने स्पष्ट किया है कि उक्त खामियों को दूर करने और केंद्रीय बैंक की संतुष्टि के बाद इन प्रतिबंधों की समीक्षा की जाएगी. बता दें कि बजाज फाइनेंस मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है. जबकि देश की सबसे मूल्यवान कंपनी की लिस्ट में यह 10वें स्थान पर है. शुक्रवार तक कंपनी का मार्केट कैप 446,456.78 करोड़ रुपए था

कैसा रहा शेयरों पर असर?
रिजर्व बैंक के एक्शन का असर बजाज फाइनेंस के शेयरों पर भी देखने को मिला. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को कंपनी के शेयर करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,221.75 रुपए पर बंद हुए. वैसे, इसका हालिया पिछला रिकॉर्ड भी खास अच्छा नहीं रहा है. बीते 5 कारोबारी दिनों में कंपनी का शेयर 2.49% लुढ़क चुका है और एक महीने में यह आंकड़ा 8.20% है. अब सोमवार को पता चलेगा कि RBI के एक्शन के बाद Bajaj Finance द्वारा उठाए गए कदम को मार्केट कैसे लेता है. गौरतलब है कि बजाज फाइनेंस मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी NBFC और दसवीं सबसे मूल्यवान कंपनी है. मार्केट कैप में बजाज फाइनेंस से आगे रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS, HDFC बैंक, ICICI बैंक, इन्फोसिस, HuL, ITC, भारती एयरटेल और SBI है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

7 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

7 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

9 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

10 hours ago

बड़ी खबरें