✕

होम / बिजनेस / गोल्ड लोन को लेकर वित्त मंत्रालय ने किया आगाह, ये खामियां आ रही हैं सामने

गोल्ड लोन को लेकर वित्त मंत्रालय ने किया आगाह, ये खामियां आ रही हैं सामने

वित्‍त मंत्रालय ने जो पत्र लिखा है उसमें कहा गया है कि ऐसा देखा जा रहा है कि जितना लोन दिया जा रहा है उतना गोल्‍ड गिरवी नहीं रखवाया जा रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पर्सनल लोन पर आरबीआई की कार्रवाई के बाद अब वित्‍त मंत्रालय ने सभी बैंकों को गोल्‍ड लोन को लेकर चेतावनी जारी की है. वित्‍त मंत्रालय ने कहा है कि कई बैंक ऐसे हैं जो गिरवी रखे गए सोने से ज्‍यादा लोन मुहैया करा रहे हैं. इसी का नतीजा गोल्‍ड लोन की बढ़ती कीमतों के रूप में देखा जा सकता है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि वित्‍त मंत्रालय ने सभी सरकारी बैंको को आगह रहने के साथ साथ सभी से अपने खातों की जांच करने को भी कहा है. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
दरअसल आंकड़े बता रहे हैं कि साल दर साल गोल्‍ड लोन के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है. पिछले साल के मुकाबले इस साल 17 प्रतिशत से ज्‍यादा गोल्‍ड लोन दिया गया है. वहीं दूसरी ओर सोने का भाव बढ़ने के कारण इससे जुड़ा रिस्‍क भी बढ़ गया है. वहीं अगर सोने के भाव पर नजर डालें तो एक साल में सोने के दाम 17 प्रतिशत दाम बढ़ चुके हैं. हाल ही में MCX पर गोल्‍ड का भाव 66356 रुपये के भाव तक पहुंच गया था. इसने सरकार की चिंता को बढ़ा दिया था. 

गोल्‍ड लोन में गलती पर इस बैंक को RBI ने भेजा नोटिस 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोल्‍ड लोन में आरबीआई ने 4 मार्च को दिए एक आदेश में आईआईएफएल (IIFL) को ये लोन देने से मना कर दिया था. दरअसल बैंक अपनी लैंडिंग बढ़ाने के कारण ये कदम उठा रहा था. मिनिस्‍ट्री की ओर से बैंकों को जो नोटिस जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि कई बैंक ब्‍याज दरों के निर्धारण में जल्‍दबाजी दिखा रहे हैं जबकि कई बार ऐसा भी देखने में आ रहा है कि लोन लेने के बाद ग्राहक अगले कुछ ही दिनों में उसका कैश के जरिए रिपेमेंट कर देता है. इसलिए बैंक 1 जनवरी से 2022 से लेकर 31 जनवरी 2024 तक दिए गए सभी बैंक लोन की जांच करने को कहा गया था. साथ ही ये भी जांच करने को कहा गया था कि जो लोन दिया गया उसके बदले पर्याप्‍त गोल्‍ड को गिरवी रखा गया या नहीं. जो गोल्‍ड गिरवी रखा गया उसकी जांच आरबीआई के नियमों के अनुरुप हुई या नहीं. 

इससे पहले RBI ने पर्सलन लोन पर उठाया था कदम 
वित्‍त मंत्रालय के बैंकों को भेजे गए नोटिस से पहले आरबीआई तेजी से ट्रेंड में आ रहे पर्सलन लोन को लेकर कदम उठा चुका है. बैंक जिस तेजी से पर्सनल लोन बांट रहे थे उसे देखते हुए आरबीआई ने बैंकों की सुरक्षा के तौर पर जमा पूंजी में इजाफा कर दिया था. इसका नतीजा ये हुआ कि बाजार में पर्सनल लोन जो बहुत आसानी से मिल रहा था उस पर नकेल लगी है. 

ये भी पढ़ें; क्या आप भी EV खरीदने की कर रहे हैं तैयारी, सरकार ने सब्सिडी को लेकर कर दिया है ये ऐलान
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

21 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

21 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

21 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.