होम / बिजनेस / अंबानी-अडानी की तरह अब टाटा भी इस सेक्टर पर करेगी फोकस

अंबानी-अडानी की तरह अब टाटा भी इस सेक्टर पर करेगी फोकस

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी पहले से ही रिन्यूएबल एनर्जी पर फोकस कर रहे हैं, अब टाटा समूह ने भी इस पर ध्यान केंद्रित करने की योजना तैयार की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

आने वाला भविष्य रिन्यूएबल एनर्जी यानी अक्षय ऊर्जा का है. यही वजह है कि कंपनियों को इस सेक्टर में बेहतर संभावनाएं नजर आ रही हैं. गौतम अडानी और मुकेश अंबानी पहले से ही इस सेक्टर पर फोकस कर रहे हैं, अब टाटा समूह ने भी इस पर ध्यान केंद्रित करने की योजना तैयार की है.

5 सालों का प्लान तैयार
टाटा समूह की कंपनी टाटा पावर की अगले पांच साल में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में 75,000 करोड़ रुपए निवेश करने की योजना है. कंपनी की कोशिश रहेगी कि इस दौरान अपनी बिजली उत्पादन क्षमता को 30,000 मेगावाट तक पहुंचा सके. इसमें से आधा उत्पादन क्लीन एनर्जी सोर्सेज से हासिल किया जाएगा. बता दें कि फिलहाल टाटा पावर की उत्पादन क्षमता 13,500 मेगावाट है और इसमें रिन्यूएबल एनर्जी का हिस्सा 34% है.

स्वच्छ ऊर्जा पोर्टफोलियो
टाटा पावर के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन का कहना है कि कंपनी की योजना 2026-27 तक अपनी उत्पादन क्षमता को 30,000 मेगावाट तक पहुंचाने की है. अभी यह 13,500 मेगावाट है. साथ ही 2027 तक कंपनी का स्वच्छ ऊर्जा पोर्टफोलियो बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा, जो अभी 34 फीसदी है.

अंबानी-अडानी की योजना
रिलायंस ने पिछले साल जून में घोषणा की थी कि वो रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अगले तीन सालों में 75 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी. वहीं, अडानी ग्रुप ने पिछले साल सितंबर में कहा था कि उसकी योजना अगले 10 सालों में रिन्यूएबल एनर्जी सप्लाई चेन में 20 बिलियन डॉलर निवेश करने की है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

4 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

7 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

9 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

9 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

9 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

4 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

12 hours ago